उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को हो सकता है। 6 नए मंत्रियों को मौका मिलने की चर्चा है। जानें संभावित नाम, जातीय समीकरण और विभागीय फेरबदल की पूरी जानकारी।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya Samachar
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार जल्द हो सकता है और माना जा रहा है कि रविवार को कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की तैयारी में है। यही वजह है कि मंत्रिमंडल विस्तार को बेहद अहम माना जा रहा है।
फिलहाल यूपी सरकार में कुल 54 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक नियमों के मुताबिक राज्य में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में छह पद अभी खाली हैं और इन्हीं सीटों पर नए नेताओं को मौका दिए जाने की चर्चा जोरों पर है।
कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात भी काफी अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अंतिम चर्चा हो सकती है।
1. भूपेंद्र चौधरी – जाट (OBC), पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी, मुरादाबाद से
2. मनोज पांडेय – ब्राह्मण नेता, सपा के बागी विधायक, ऊंचाहार (रायबरेली) से
3. पूजा पाल – पाल समाज (OBC), सपा की बागी विधायक, चायल (कौशांबी) से
4. अशोक कटारिया – गुर्जर (OBC), एमएलसी, बिजनौर से
5. कृष्णा पासवान – पासी समाज (SC), खागा (फतेहपुर) से विधायक
6. सुरेश पासी – पासी समाज (SC), जगदीशपुर (अमेठी) से विधायक
7. सुरेंद्र दिलेर – वाल्मीकि समाज (SC), खैर (अलीगढ़) से विधायक
8. आशीष सिंह आशु – कुर्मी (OBC), मल्लवां (हरदोई) से विधायक
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी इस विस्तार के जरिए जाट, ब्राह्मण, गुर्जर, पासी, कुर्मी और दलित समुदायों को साधने की कोशिश कर सकती है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह विस्तार पूरी तरह चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों को जगह देने के लिए विभागों में भी बड़ा फेरबदल हो सकता है। कई मौजूदा मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं और कुछ नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Published at : 09 May 2026, 01:07 pm (IST)
Tags : Breaking News / Trending / NEWS UPDATE / VIRAL / #india news / #nationalnews / #news today / #YogiAdityanath #UPPolitics #CabinetExpansion #BreakingNews #BJP #UttarPradeshNews #PoliticalUpdate #Election2026 #IndiaNews #UPGovernment
5 PHOTOS
7 PHOTOS
5 PHOTOS