BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / धर्म-समाज / कोलकाता गरजे बागेश्वर बाबा : भारत में तनातनी नहीं सनातनी चाहिए, तिरंगे में चांद नहीं चांद पर तिरंगा चाहिए
कोलकाता गरजे बागेश्वर बाबा : भारत में तनातनी नहीं सनातनी चाहिए, तिरंगे में चांद नहीं चांद पर तिरंगा चाहिए
सनातन धर्म की एकता, राष्ट्रीय गौरव और हिंदू समाज के जागरण पर जोर

पश्चिम बंगाल की पावन धरती कोलकाता में पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। आस्था का उत्साह और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो। हम पश्चिम बंगाल और कोलकाता की जनता, भारत की जनता के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं

कोलकाता गरजे बागेश्वर बाबा :भारत में तनातनी नहीं सनातनी चाहिए, तिरंगे में चांद नहीं चांद पर तिरंगा चाहिए

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

Source : rashtriya samachar

कोलकाता, 07 दिसम्बर। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को विशाल सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने पूरे संबोधन में सनातन धर्म की एकता, राष्ट्रीय गौरव और हिंदू समाज के जागरण पर जोर दिया।

Bageshwer 2
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल की पावन धरती कोलकाता में पांच लाख लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। आस्था का उत्साह और सैलाब देखकर ऐसा लगा जैसे कोलकाता में महाकुंभ मेला लगा हो। हम पश्चिम बंगाल और कोलकाता की जनता, भारत की जनता के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। सनातन एकता इस देश और विश्व शांति का सबसे बड़ा साधन है। भारत में हम तनातनी नहीं, सनातनी चाहते हैं। भारत में हम ‘गजवा-ए-हिंद’ नहीं, ‘भगवा-ए-हिंद’ चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिसके माध्यम से पूरे विश्व में सामाजिक समरसता और एकता का भाव जगाया जा सकता है। गीता का ज्ञान महान है, गीता भारत की शान है और गीता ही भारत का स्वाभिमान है। हमें तिरंगे में चांद नहीं, चांद पर तिरंगा चाहिए और इसके लिए हिंदुओं को एक होना पड़ेगा।
बेलडांगा में निलंबित विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की आधारशिला रखे जाने पर कहा कि अगर किसी की ऐसी आस्था है तो वह अपनी आस्था के अनुसार इसे स्वीकार कर सकता है, इसमें कोई दोष या अपराध नहीं है। लेकिन हमारे भगवान राम पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। अगर हमारे मंदिर बनने पर कोई टिप्पणी करता है, तो अहंकार उजागर हो जाएगा।
इसके अलावा कार्यक्रम में पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदू राष्ट्र की नींव रखी जाए। स्वामी ज्ञानानंद ने पश्चिम बंगाल के हिंदू समाज से एक होकर यहां की नकारात्मक शक्तियों के खिलाफ युद्ध का आह्वान किया और कहा कि समाज को अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए खड़ा होना ही होगा।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। गीता के श्लाेक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि अपना कर्तव्य निभाओ और आज बंगाल अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जब युवा पीढ़ी गीता का पाठ करना चाहती है, तो यह राष्ट्रीय गौरव का विषय बन जाता है।
कोलकाता के इस ऐतिहासिक गीता पाठ कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की छाप विशेष रूप से दिखाई दी, जहां धर्म, आस्था, एकता और राष्ट्रीय चेतना की आवाज पूरे मैदान में गुंजायमान रही।