IPL 2026 लाइव देखने के लिए कितना खर्च करना होगा? जानें JioHotstar के प्लान, Jio रिचार्ज और BSNL के सस्ते ऑफर से कैसे कम कीमत या फ्री में मैच देख सकते हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:29 pm (IST)
Source : Rashtriya Samachar
IPL 2026 का आगाज हो चुका है और क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार IPL देखने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि अब पहले की तरह फ्री स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है। पिछले कुछ सीजन में JioCinema पर IPL मैच मुफ्त में देखे जा सकते थे, लेकिन अब जियो और डिज्नी हॉटस्टार के मर्जर के बाद नया प्लेटफॉर्म JioHotstar आ गया है, जहां मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है।
अगर आप मोबाइल पर IPL 2026 देखना चाहते हैं, तो JioHotstar का सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये (3 महीने) से शुरू होता है। यह प्लान पूरे IPL सीजन के लिए काफी है, लेकिन इसमें आप केवल एक मोबाइल डिवाइस पर ही मैच देख सकते हैं। वहीं, 499 रुपये में सालभर का मोबाइल प्लान भी उपलब्ध है।
अगर आप ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं, तो ‘सुपर प्लान’ ले सकते हैं, जिसकी कीमत 299 रुपये (3 महीने) और 899 रुपये (1 साल) है। इसमें आप एक समय पर दो डिवाइस (मोबाइल, टीवी या लैपटॉप) पर मैच देख सकते हैं। इसके अलावा ‘प्रीमियम प्लान’ भी है, जिसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह या 1499 रुपये सालाना है। इस प्लान में एक साथ चार डिवाइस पर 4K क्वालिटी में मैच देखने की सुविधा मिलती है। हालांकि, अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं, तो एक ‘जुगाड़’ भी है। अगर आपके पास जियो सिम है और आप 349 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज करते हैं, तो आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल सकता है। इससे अलग से OTT प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा BSNL ने भी एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 499 रुपये है और इसमें 90 दिनों के लिए JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का एक्सेस मिलता है।
हालांकि यह एक OTT-ओनली प्लान है, जिसमें कॉलिंग या डेटा की सुविधा नहीं मिलती। अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप सीधे Star Sports चैनल पर IPL का लाइव प्रसारण देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको केबल या DTH का रिचार्ज करना होगा। कुल मिलाकर, IPL 2026 को मोबाइल पर फ्री में देखना अब संभव नहीं है, लेकिन सही प्लान और ऑफर का इस्तेमाल करके आप कम से कम खर्च में पूरे सीजन का आनंद जरूर उठा सकते हैं।
Published at : 28 Mar 2026, 02:28 pm (IST)
Tags : Trending / NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / cricket teamindia