BREAKING NEWS

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा'

FRS ने 2,500 से ज्यादा आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की,15 FIR दर्ज

पोलियो को हराकर झंडू कुमार ने जीता भारत का पहला पदक,बिहार के नालंदा के रहने वाले है

TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया बिजेंद्र गुप्ता,पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

के मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहला सऊदी अरब, अरामको की तेल सुविधा बनी निशाना

कई राशियों के लिए उन्नति के योग, खर्च और जल्दबाजी में बरतें सावधानी

सरकार ने CJP की 2 प्रमुख मांगों पर दिखाई सहमति

अब मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर आसान भाषा में समझाएगा

यूट्यूबर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी, वजह सुनकर हर कोई हैरान

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, प्रदर्शन के बीच बड़ा आदेश

3 महीने में फैसला, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने की तैयारी

मुंबई-गुजरात हाईवे पर 40 KM लंबा जाम, थम गई हजारों गाड़ियों की रफ्तार

ट्रम्प बोले- हमला करने को तैयार; ईरान ने दी गंभीर चेतावनी

सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

CJP का ऐलान; सरकार से आज होगी अहम बातचीत

उमरगाम में रिकॉर्ड 36 इंच बारिश, सूरत के निचले इलाकों बाढ़ जैसा नजारा

सूरत के जंगलों में 50 चित्तल छोड़े गए, तेंदुओं को जंगल में ही मिलेगा शिकार

सूरत पुलिस ने फर्जी APK गैंग के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

अनंतनाग में आतंकी हमला, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर बड़ा टैरिफ प्लान,200% तक शुल्क लगाने की तैयारी

होम / क्राइम-कानून / सूरत में बड़ी कारर्वाई : देश के कई राज्यों में सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर आरोपी हत्थे चढ़ा
सूरत में बड़ी कारर्वाई : देश के कई राज्यों में सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर आरोपी हत्थे चढ़ा
भारतभर में 100 से अधिक घरफोड़ चोरी के मामलों में शामिल

गैंग दिन के समय ही चोरी को अंजाम देती थी। खासतौर पर बंद फ्लैटों को निशाना बनाया जाता था। फ्लैट के बाहर पड़ा अखबार, दरवाजे पर जमी धूल और लंबे समय से बंद मकान इनकी पहचान का मुख्य आधार होता था। गैंग का एक सदस्य नीचे निगरानी करता था और किसी के आने की भनक लगते ही व्हाट्सऐप कॉल के जरिए साथी को अलर्ट किया जाता था। इसके बाद लोहे की रॉड से ताले तोड़कर घरफोड़ चोरी की जाती थी।

सूरत में बड़ी कारर्वाई :देश के कई राज्यों में सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर आरोपी हत्थे चढ़ा

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

सूरत. क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय, शातिर घरफोड़ चोरी गिरोह के एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी देश के कई राज्यों में सैकड़ों चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।गुप्त सूचना के आधार पर सूरत क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दिनेश उर्फ ललाजी वृंदावन शाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी अहमदाबाद के सिंगरवा, कठवाड़ा रोड स्थित सायाजी समृद्धि फ्लैट का निवासी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी वर्ष 2010 में अहमदाबाद में बाइक चोरी के मामले में जेल गया था। जेल में रहते हुए उसकी पहचान कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ फौजी ओमपाल सिंह चौहान से हुई, जो भारतभर में 100 से अधिक घरफोड़ चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

सतपाल उर्फ फौजी हरियाणा का निवासी है। वह वर्ष 1997 में आर्मी में भर्ती हुआ था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते नौकरी से निकाल दिया गया। बाद में हत्या के एक मामले में जेल जाने के बाद उसने अपने साथियों के साथ एक संगठित घरफोड़ गिरोह खड़ा किया। जेल से रिहा होने के बाद, दिनेश उर्फ ललाजी और उसके साथियों ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित कई राज्यों में घरफोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। फरवरी 2025 में ओडिशा के भुवनेश्वर से जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने अपनी अलग गैंग बनाई और महाराष्ट्र के नासिक, नागपुर, बारामती तथा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जैसे शहरों में करीब 29 से अधिक घरफोड़ चोरियां कीं।

पुलिस के मुताबिक यह गैंग दिन के समय ही चोरी को अंजाम देती थी। खासतौर पर बंद फ्लैटों को निशाना बनाया जाता था। फ्लैट के बाहर पड़ा अखबार, दरवाजे पर जमी धूल और लंबे समय से बंद मकान इनकी पहचान का मुख्य आधार होता था। गैंग का एक सदस्य नीचे निगरानी करता था और किसी के आने की भनक लगते ही व्हाट्सऐप कॉल के जरिए साथी को अलर्ट किया जाता था। इसके बाद लोहे की रॉड से ताले तोड़कर घरफोड़ चोरी की जाती थी।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही करीब 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों का खुलासा होगा।

सूरत से संवाददाता अमित राजपुत की रिपोर्ट।