BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / क्राइम-कानून / दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया जिम्मेदारी का दावा,पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया जिम्मेदारी का दावा,पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम विहार स्थित ‘24 आवर्स फिटनेस’ जिम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल ऑडियो में सलमान खान से करीबी रिश्तों का जिक्र

दिल्ली के पश्चिम विहार में पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कथित ऑडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।

दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंगलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया जिम्मेदारी का दावा,पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya samachar

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने जिम के बाहर कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग की घटना के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप और पोस्ट वायरल हुई, जिसमें कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। इस दावे के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

वायरल ऑडियो में सलमान खान का जिक्र

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में दावा किया गया है कि गुरु रंधावा के अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंध हैं, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया। ऑडियो में हमले को केवल एक “ट्रेलर” बताया गया है और आगे भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल ऑडियो और पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इसके पीछे वास्तव में कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था।

सुबह तड़के हुई फायरिंग

 1781151009दिल्ली पुलिस के अनुसार, 11 जून 2026 की सुबह पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र में स्थित “24 आवर्स फिटनेस” जिम के बाहर फायरिंग की सूचना पीसीआर कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चेहरे को कपड़े से ढके हुए दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने जिम के शीशों पर कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस को तुरंत मौके पर बुलाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न तकनीकी और खुफिया माध्यमों की मदद ले रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग के पीछे वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या फिर किसी अन्य व्यक्ति या समूह ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डर का माहौल बनाने की कोशिश की है।

दिल्ली पुलिस का आधिकारिक बयान

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है। स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की पहचान, तलाश और गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं।

बढ़ी सुरक्षा, जांच जारी

हाल के वर्षों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम कई हाई-प्रोफाइल धमकी और फायरिंग मामलों में सामने आता रहा है। ऐसे में गुरु रंधावा के जिम के बाहर हुई यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Published at : 11 Jun 2026, 05:07 am (IST)

Tags : NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / #news today