BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / मनोरंजन / सपना चौधरी ने पति पर लगाए… घरेलू हिंसा के आरोप,कोर्ट ने जारी किया सुरक्षा आदेश कोर्ट ने पति को संपर्क करने और करीब आने से रोका
सपना चौधरी ने पति पर लगाए… घरेलू हिंसा के आरोप,कोर्ट ने जारी किया सुरक्षा आदेश कोर्ट ने पति को संपर्क करने और करीब आने से रोका
हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने बच्चों के साथ घर छोड़ने का दावा किया

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। द्वारका महिला कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए पति को सपना से संपर्क करने और उनके पास जाने से रोक दिया है।

सपना चौधरी ने पति पर लगाए…घरेलू हिंसा के आरोप,कोर्ट ने जारी किया सुरक्षा आदेश कोर्ट ने पति को संपर्क करने और करीब आने से रोका

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya samachar

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित कलाकार और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (यशवीर साहू) पर घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए सपना को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अगली सुनवाई तक सपना के पति उन्हें किसी भी तरह से संपर्क नहीं करेंगे और न ही उनके घर, कार्यस्थल या किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के आसपास जाएंगे।

कोर्ट पहुंचीं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने महिला कोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति द्वारा कई बार उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि घरेलू विवाद लगातार बढ़ने के कारण उन्हें अपने बच्चों के साथ घर छोड़ना पड़ा। याचिका में कहा गया है कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है। साथ ही आने वाले प्रोफेशनल कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान किसी अप्रिय स्थिति की संभावना भी जताई गई है।

कोर्ट ने सबूतों पर जताई संतुष्टि

मामले की सुनवाई के दौरान सपना की ओर से कथित चोटों की तस्वीरें, मेडिकल दस्तावेज और कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य अदालत के समक्ष पेश किए गए। रिकॉर्ड पर उपलब्ध दस्तावेजों की प्रारंभिक समीक्षा के बाद अदालत ने माना कि अंतरिम राहत देने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने सपना चौधरी के पति को अगली सुनवाई तक उनसे दूर रहने का आदेश दिया।

पति को संपर्क करने पर रोक

अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रतिवादी किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेगा। इसके अलावा उनके निवास, कार्यस्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी जाने की अनुमति नहीं होगी। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि याचिकाकर्ता को आवश्यक सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

सपना चौधरी की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री की एक फिल्म का प्रीमियर निकट है। ऐसे में आशंका थी कि विवाद के चलते उनके पेशेवर कामकाज और सार्वजनिक छवि पर असर पड़ सकता है। वकील ने तर्क दिया कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं दी गई तो अभिनेत्री को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

2020 में हुई थी शादी

सपना चौधरी और वीर साहू ने वर्ष 2020 में विवाह किया था। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। इस दंपति के दो बेटे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आती रही हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न इंटरव्यू में भी सपना ने कई बार अपने वैवाहिक जीवन में चुनौतियों के संकेत दिए थे।

25 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

महिला कोर्ट ने मामले में समन जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 25 जुलाई तय की है। फिलहाल अदालत ने केवल अंतरिम सुरक्षा आदेश जारी किया है। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और सपना चौधरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला सुनवाई की आगामी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

Published at : 10 Jun 2026, 11:12 am (IST)

Tags : NEWS UPDATE / #india news / #news today