BREAKING NEWS

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान हिंसा से नहीं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा'

FRS ने 2,500 से ज्यादा आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की,15 FIR दर्ज

पोलियो को हराकर झंडू कुमार ने जीता भारत का पहला पदक,बिहार के नालंदा के रहने वाले है

TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया बिजेंद्र गुप्ता,पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

के मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहला सऊदी अरब, अरामको की तेल सुविधा बनी निशाना

कई राशियों के लिए उन्नति के योग, खर्च और जल्दबाजी में बरतें सावधानी

सरकार ने CJP की 2 प्रमुख मांगों पर दिखाई सहमति

अब मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर आसान भाषा में समझाएगा

यूट्यूबर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी, वजह सुनकर हर कोई हैरान

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, प्रदर्शन के बीच बड़ा आदेश

3 महीने में फैसला, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने की तैयारी

मुंबई-गुजरात हाईवे पर 40 KM लंबा जाम, थम गई हजारों गाड़ियों की रफ्तार

ट्रम्प बोले- हमला करने को तैयार; ईरान ने दी गंभीर चेतावनी

सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

CJP का ऐलान; सरकार से आज होगी अहम बातचीत

उमरगाम में रिकॉर्ड 36 इंच बारिश, सूरत के निचले इलाकों बाढ़ जैसा नजारा

सूरत के जंगलों में 50 चित्तल छोड़े गए, तेंदुओं को जंगल में ही मिलेगा शिकार

सूरत पुलिस ने फर्जी APK गैंग के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

होम / अंतरराष्ट्रीय / तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनेगा अधिनियम
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनेगा अधिनियम
तेजस्वी बोले—'मेरा धर्म बिहारी होना है', बिहार को देंगे परफेक्ट सरकार और आर्थिक न्याय

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘हर घर सरकारी नौकरी’ का बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनते ही 20 दिनों के भीतर एक विशेष अधिनियम (कानून) बनाया जाएगा ताकि हर उस परिवार को सरकारी नौकरी मिल सके जिसके घर में वर्तमान में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है।

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी, 20 दिनों में बनेगा अधिनियम

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

पटना, 9 अक्टूबर। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस अधिनियम को लागू करने के बाद 20 महीनों के अंदर बिहार का हर परिवार सरकारी नौकरी वाला परिवार होगा।

उन्होंने कहा, “यह मेरा प्रण है, मैं किसी को ठगने का काम नहीं कर रहा। हमारी सरकार बनते ही जिन परिवारों में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उनमें से एक सदस्य को हम सरकारी सेवा में लाएंगे। यह वादा नहीं, एक जिम्मेदारी है।” तेजस्वी यादव के अनुसार, सरकार बनने के बाद हर रोजगारहीन परिवार को नौकरी देना उनके विकास मॉडल का पहला कदम होगा।

तेजस्वी यादव ने अपनी पिछली सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, “हमने 17 महीनों में 5 लाख से ज्यादा नौकरियां दीं, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। अब समय केवल सामाजिक ही नहीं बल्कि आर्थिक न्याय देने का है।” उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उनके रास्ते और योजनाओं की नकल कर रही है, लेकिन असली इरादा और नीयत बिहार के युवाओं के साथ सिर्फ उनके पास है। उन्होंने कहा, “लोग पिछले 20 सालों से अपने पक्के मकान और स्थायी रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। हमारी सरकार बनते ही हम केवल 20 दिनों में नौकरी से जुड़ा कानून लागू कर देंगे। इससे राज्य के हर घर में खुशहाली आएगी।” तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बनने पर उद्योग और व्यापार को नया बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खेती, डेयरी और छोटे उद्योगों में निवेश किया जाएगा, जिससे नई नौकरियों का सृजन होगा।

उन्होंने घोषणा की कि सरकार बनने के बाद राज्य में ‘जश्न-ए-बिहार’ मनाया जाएगा, जिसमें लोगों को सरकारी नियुक्तियों के पत्र सौंपे जाएंगे। इस मौके को वे बिहार के विकास और खुशहाली का उत्सव बताएंगे। तेजस्वी ने बेरोजगारी भत्ता योजनाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “जैसे ही चुनाव आता है, मौजूदा सरकार भत्ते देने की बात करती है लेकिन रोजगार देने की नहीं। हमारा लक्ष्य भत्ता नहीं, सम्मानजनक नौकरी देना है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “मेरा कर्म बिहार है, मेरा धर्म बिहारी होना है।” तेजस्वी ने जनता से अपील की कि उन्हें सिर्फ पांच साल का अवसर दें ताकि वे साबित कर सकें कि बिहार को एक सच्ची, ईमानदार और ‘परफेक्ट सरकार’ कैसे दी जा सकती है। तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारी नीयत, सेवा और जिम्मेदारी का सबूत हमने 17 महीनों में दे दिया है। पांच लाख नौकरियां देना हमारे लिए शुरुआत थी, लेकिन अब लक्ष्य है कि हर घर में रोजगार की रोशनी जले, और बिहार देश के विकास का उदाहरण बने।”

Published at : 09 Oct 2025, 08:44 am (IST)

Tags : Tejashwi Yadav RJD