काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्किश एयरलाइंस के विमान में लैंडिंग के दौरान भीषण आग लग गई। विमान में 4 बच्चों समेत 277 यात्री सवार थे। जानें कैसे हुआ ये रेस्क्यू और उड़ानों पर क्या पड़ा असर।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar
काठमांडू (नेपाल): त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान TK726 के लैंडिंग गियर (पहियों) में रनवे पर टच होते ही भीषण आग लग गई। इस घटना के दौरान विमान में 4 बच्चों सहित कुल 277 यात्री सवार थे, जिनकी सांसें कुछ देर के लिए अटक गईं।
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
सुबह करीब पौने सात बजे जैसे ही विमान के पहियों से आग की लपटें दिखाई दीं, एयरपोर्ट पर तैनात दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना अधिकारी ज्ञानेन्द्र भुल ने पुष्टि की है कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इमरजेंसी गेट से हुआ रेस्क्यू
आग की गंभीरता को देखते हुए विमान के इमरजेंसी दरवाजे तुरंत खोल दिए गए। यात्रियों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अफरा-तफरी और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार, विमान में यात्रियों के अलावा कुछ कार्गो सामान और शव भी मौजूद थे।
हवाई यातायात पर बड़ा असर
हादसे के बाद टर्किश एयरलाइंस का विमान रनवे पर ही खड़ा रहा, जिसकी वजह से काठमांडू एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह ब्लॉक हो गया। इस कारण दिल्ली से आ रही एयर इंडिया (AI 215) और शारजाह से आ रही जी9 536 समेत भूटान, दुबई और क्वालालमपुर की फ्लाइट्स को आसमान में ही चक्कर काटने पड़े। बड़े विमानों के लिए रनवे उपलब्ध न होने के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा।
Published at : 11 May 2026, 04:38 am (IST)
Tags : #india news / #nationalnews / #Airport #DGCA, #Aeroplane / #news today
5 PHOTOS
7 PHOTOS
5 PHOTOS