भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने CWG 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। इस जीत के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर हैट्रिक पूरी की।
By : Admin User | Updated at : 27 Jul 2026, 11:32 am (IST)
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उनकी इस जीत के साथ भारत को प्रतियोगिता में पहला स्वर्ण पदक मिला। इतना ही नहीं, मीराबाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हैट्रिक भी पूरी कर ली।
मीराबाई ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही 82 किग्रा का वजन चुना था। उनके मैदान में उतरने से पहले नाइजीरिया और श्रीलंका की प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद स्नैच राउंड में मीराबाई ने अपनी दूसरी कोशिश में 82 किग्रा और तीसरी कोशिश में 85 किग्रा वजन उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड कायम करते हुए गोल्ड की रेस में बढ़त बना ली।
इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 105 किग्रा वजन उठाने का फैसला किया। पहली कोशिश में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने दबाव में शानदार वापसी की। अपने दूसरे प्रयास में मीराबाई ने 105 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाकर भारत के खाते में शानदार स्वर्ण पदक डाल दिया।
मीराबाई चानू इससे पहले 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। CWG 2026 में स्वर्ण जीतकर उन्होंने लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान हासिल किया और भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर दी।
Published at : 27 Jul 2026, 11:32 am (IST)
Tags : Commonwealth Parliamentary Association (CPA)-India Region Conference