BREAKING NEWS

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान हिंसा से नहीं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा'

FRS ने 2,500 से ज्यादा आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की,15 FIR दर्ज

पोलियो को हराकर झंडू कुमार ने जीता भारत का पहला पदक,बिहार के नालंदा के रहने वाले है

TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया बिजेंद्र गुप्ता,पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

के मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहला सऊदी अरब, अरामको की तेल सुविधा बनी निशाना

कई राशियों के लिए उन्नति के योग, खर्च और जल्दबाजी में बरतें सावधानी

सरकार ने CJP की 2 प्रमुख मांगों पर दिखाई सहमति

अब मेडिकल रिपोर्ट पढ़कर आसान भाषा में समझाएगा

यूट्यूबर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी, वजह सुनकर हर कोई हैरान

सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, प्रदर्शन के बीच बड़ा आदेश

3 महीने में फैसला, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने की तैयारी

मुंबई-गुजरात हाईवे पर 40 KM लंबा जाम, थम गई हजारों गाड़ियों की रफ्तार

ट्रम्प बोले- हमला करने को तैयार; ईरान ने दी गंभीर चेतावनी

सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन

CJP का ऐलान; सरकार से आज होगी अहम बातचीत

उमरगाम में रिकॉर्ड 36 इंच बारिश, सूरत के निचले इलाकों बाढ़ जैसा नजारा

सूरत के जंगलों में 50 चित्तल छोड़े गए, तेंदुओं को जंगल में ही मिलेगा शिकार

सूरत पुलिस ने फर्जी APK गैंग के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

होम / सियासत / महागठबंधन में सीएम फेस होंगे तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम पर मुहर
महागठबंधन में सीएम फेस होंगे तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम पर मुहर
महागठबंधन की सरकार बनी तो एक से अधिक होंगे डिप्टी सीएम

महागठबंधन ने पटना के होटल मौर्या में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, "आज देश एक विकट स्थिति से गुजर रहा है। आलोचना कर दो तो जेल जाना पड़ता है। देश और खासकर पूरा बिहार इस समय बेरोजगारी और अन्य गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। लोग बदलाव चाहते हैं।

महागठबंधन में सीएम फेस होंगे तेजस्वी यादव,  डिप्टी सीएम के लिए मुकेश सहनी के नाम पर मुहर

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

पटना, 23 अक्टूबर। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने पटना के होटल मौर्या में प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम फेस घोषित किया है। कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति गंभीर है और जनता बदलाव की तरफ देख रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव का नेतृत्व मजबूत बताया और कहा कि मुकेश सहनी बिहार के डिप्टी सीएम होंगे। गहलोत ने बताया कि पिछली बार लोकल गठबंधन था, अब इंडिया गठबंधन है और वे एनडीए की नीतियों को चुनौती देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिला है और 20 महीने में वे बड़े बदलाव करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा ऐलान हुआ। कांग्रेस समेत गठबंधन के सभी दलों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी काे उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। पटना में आयोजित महागठबंधन की साझा पत्रकार वार्ता में बिहार कांग्रेस के प्रभारी व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की राजामंदी के बाद तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है। तेजस्वी युवा नेता हैं और बिहार को नई दिशा देंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा पर तंज कसते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह समेत भाजपा के नेता बिहार आते हैं लेकिन यह नहीं बता पाते कि उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। लोकतंत्र खतरे में है, बिहार के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी की भूमिका पर भी भरोसा जताते हुए कहा कि “उन्होंने मेहनत से अपनी जगह बनाई है और वह महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि देश कहां जाएगा। बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य कई मुद्दे हों, जैसा कि सब साथियों ने बताया, छात्र, युवा, किसान, चिंता रोजगार की है। लोग बदलाव चाहते हैं।

गहलोत ने कहा- हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। डेमोक्रेसी एक मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं, आप लोग सब जानते हैं। भाजपा को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।

मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल करके तीन-चार नेता जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। जदयू को खत्म करने में लगे हैं चुनाव के बाद जदयू को भी खत्म कर देंगे। भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। अमित शाह ने कई बार बोला है.. विधायक दल की संख्या होगी वो तय करेगी। 20 साल से राजग की सरकार बिहार में है। हमेशा मुख्यमंत्री के चेहरा घोषित किया गया है, क्या कारण है कि नीतीश कुमार को चेहरा घोषित नहीं किए। नीतीश का आखिरी चुनाव है.. ये स्पष्ट अमित शाह ने कर दिया हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन: भरोसा जताया है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि राजग की नकलची सरकार है। इसका कोई विजन नहीं है। हम लोगों ने माई बहन योजना लाया तो 10000 का रिश्वत महिलाओं को दिया। बिहार के लोग 20 महीने का मौका दें.. तो जो 20 साल में नहीं हुआ.. 20 महीने में करेंगे। तेजस्वी सीएम बनेगा तो बिहार के सभी लोग सीएम बनेंगे। गैंस सिलेंडर 500 रुपये किया जाएगा।

इस दाैरान मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह हमारी पार्टी को तोड़ा, हमारे विधायक को खरीदा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। वो समय आ चुका है। हम मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे। महागठबंधन मजबूत और एकजुट है।

वहीं, वाम दलों के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह लड़ाई देश की एकता और गंगा-जमुनी तहजीब काे बचाने की है। कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने कहा कि बिहार बदलाव की राह पर है और महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। पत्रकार वार्ता में सभी साताें घटक दलों के नेता एक मंच पर मौजूद रहे और एक स्वर में कहा कि इस बार बिहार में बदलाव तय है।

Published at : 23 Oct 2025, 07:55 am (IST)

Tags : Tejashwi Yadav RJD