BREAKING NEWS

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

PM मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक कंटेंट पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज की मिली अनुमति

पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या कर फैक्ट्री के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप

भारतीय टीम की नई जर्सी पर विवाद, पूर्व कप्तान ने जताई नाराजगी,पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा किट पेश

होम / बिजनेस / रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप केस: पूर्व सीनियर अधिकारियों को ED की 5 दिन की हिरासत, ₹11,000 करोड़ लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप केस: पूर्व सीनियर अधिकारियों को ED की 5 दिन की हिरासत, ₹11,000 करोड़ लोन घोटाले में बड़ा खुलासा
दिल्ली कोर्ट का सख्त रुख, शेल कंपनियों में फंड डायवर्जन और डिजिटल सबूतों से मनी लॉन्ड्रिंग के संकेत

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े लोन घोटाले में ED ने दो पूर्व अधिकारियों को 5 दिन की हिरासत में लिया। ₹11,000 करोड़ के फंड डायवर्जन और शेल कंपनियों का खुलासा। पढ़ें पूरी खबर।

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप केस: पूर्व सीनियर अधिकारियों को ED की 5 दिन की हिरासत, ₹11,000 करोड़ लोन घोटाले में बड़ा खुलासा

Updated at : 02 Jul 2026, 05:29 pm (IST)

Source : RASHTRIYA SAMACHAR

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े कथित बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ग्रुप के दो पूर्व सीनियर अधिकारियों अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है।

कोर्ट के 24 पन्नों के विस्तृत आदेश में कहा गया है कि जांच के दौरान ED को ऐसे ठोस सबूत मिले हैं, जिनसे यह संकेत मिलता है कि लोन की भारी रकम को कथित तौर पर शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। ये कंपनियां कथित रूप से उसी ग्रुप के नियंत्रण में थीं, जिससे फंड डायवर्जन का शक और मजबूत हो गया है।

ईडी ने दोनों आरोपियों को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) से जुड़े कथित लोन घोटाले से संबंधित है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को 5 दिन की कस्टडी में भेजा जाता है और उन्हें 20 अप्रैल को दोबारा पेश किया जाएगा।

अमिताभ झुनझुनवाला रिलायंस ग्रुप में ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। वहीं, अमित बापना कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) और RHFL के डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

कोर्ट के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज का भुगतान नहीं किया गया और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत करीब ₹11,000 करोड़ से अधिक की रकम ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ के रूप में सामने आई है।

डिजिटल सबूत, खासकर ईमेल, इस मामले में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि ईमेल से यह स्पष्ट होता है कि लोन की राशि को योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया गया। कुछ मामलों में तो यह ट्रांसफर उसी दिन किया गया, जिस दिन संबंधित खातों को NPA घोषित किया गया था।

27 फरवरी 2019 के एक ईमेल का हवाला देते हुए कोर्ट ने बताया कि अमित बापना नियमित रूप से झुनझुनवाला को शेल कंपनियों से जुड़ी जानकारी और वित्तीय विवरण साझा कर रहे थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका का संकेत मिलता है।

हालांकि, बचाव पक्ष ने दलील दी कि कई फैसले शीर्ष प्रबंधन के निर्देशों पर लिए गए थे और उनके मुवक्किल सिर्फ निर्देशों का पालन कर रहे थे। कोर्ट ने इस तर्क को रिकॉर्ड पर लिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उपलब्ध साक्ष्य आरोपियों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं करते। फिलहाल, ईडी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित घोटाले में और कौन-कौन शामिल था। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।