BREAKING NEWS

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

PM मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक कंटेंट पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज की मिली अनुमति

पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या कर फैक्ट्री के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप

भारतीय टीम की नई जर्सी पर विवाद, पूर्व कप्तान ने जताई नाराजगी,पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा किट पेश

होम / राष्ट्रीय / नोएडा में दर्दनाक हादसा : ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
नोएडा में दर्दनाक हादसा : ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
सेक्टर-123 में पानी पीने गया था बच्चा, हादसे के बाद परिजनों ने नोएडा अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

नोएडा के सेक्टर-123 में ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने नोएडा अथॉरिटी पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नोएडा में दर्दनाक हादसा :ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By : Admin User | Updated at : 02 Aug 2026, 12:32 pm (IST)

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-123 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से चार साल के मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा पानी पीने के लिए गया था और अचानक पानी से भरी टंकी में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मजदूर परिवार का इकलौता सहारा था मासूम

मृतक फिरोज आलम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला था। उसका परिवार नोएडा के सेक्टर-123 स्थित झुग्गी बस्ती में रहता है। बच्चे के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि ट्यूबवेल और पानी से भरे गड्ढे के आसपास न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी थी और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे। घटना के समय मौके पर अथॉरिटी का कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते, तो इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया गया था। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में भी बारिश के पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने निर्माण स्थलों, खुले ट्यूबवेल और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले गड्ढों और ट्यूबवेल के आसपास तत्काल सुरक्षा घेराबंदी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।