BREAKING NEWS

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

PM मोदी से जुड़े कथित मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक कंटेंट पर पुलिस का बड़ा एक्शन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज की मिली अनुमति

पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या कर फैक्ट्री के फर्श के नीचे दफनाने का आरोप

भारतीय टीम की नई जर्सी पर विवाद, पूर्व कप्तान ने जताई नाराजगी,पारंपरिक नीली जर्सी की जगह भगवा किट पेश

होम / राष्ट्रीय / नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत... PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान
नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत... PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान
Gen-Z से सीधे संवाद में युवाओं से नशे से दूर रहने और देश निर्माण में भागीदारी का किया आह्वान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

By : Admin User | Updated at : 02 Aug 2026, 12:03 pm (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के जरिए उन्होंने देश के युवाओं से नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया और नशा मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी और नशे जैसी बुरी आदतों से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा हुआ संकल्प है। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को नशे के खतरों को समझना होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव का नेतृत्व करना होगा।

उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।  इस कार्यक्रम में पूज्य अम्मा, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, पूज्य दाजी, डॉ. चिन्मय पंड्या और स्वामी ब्रह्मविहारीजी सहित कई प्रमुख आध्यात्मिक गुरु शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान में भागीदारी की।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह 100 सप्ताह तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान होगा। इसके तहत हर रविवार को देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  अभियान में MY Bharat, NSS, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, युवा क्लब, स्वयंसेवी संगठन और 125 से अधिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं हिस्सा लेंगी।

खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रतियोगिताएं और जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।  सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन का दूत बनाना और विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का रूप देना है।