BREAKING NEWS

₹2.67 करोड़ का 206 तोला सोना गायब ; पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

में 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहली धरती, 1 मीटर तक सुनामी लहरों का अलर्ट,कई प्रान्तों में इमरजेंसी

प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट की राहत, FIR पर कार्रवाई रोकी,7 राज्यों से मांगा जवाब

खाना-पानी की व्यवस्था करने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

330 किलो ब्राउन हेरोइन तस्करी में 6 पाकिस्तानी नागरिकों को 8 साल की सजा

पर इजरायल-अमेरिका आमने-सामने, नेतन्याहू की आपत्ति पर ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, नई SIT गठित; जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट

इंडिगो फ्लाइट की राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार,सभी यात्री सुरक्षित

पर CJP की नजर! अभिजीत दीपके बोले- अब अगली रणनीति पर काम शुरू

प्रदर्शनकारियों पर AK-47 फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, तेजस्वी यादव ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

कहा- ‘सिर्फ प्रदर्शन हो रहा है तो लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए’,शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार की रक्षा जरूरी

मीराबाई चानू का गोल्डन धमाका, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण; पूरी की गोल्ड मेडल की हैट्रिक

पैलेट गन का मामला गरमाया, RAF जवान की हुई पहचान,जल्द आएगी जांच रिपोर्ट

68 लोगों की मौत; 5 जिलों में 5.24 लाख से ज्यादा प्रभावित,763 गांव जलमग्न

फिर भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता; दूतावास ने जारी किया अपडेट

राजनीति से संन्यास, बोले- ‘2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव’,उम्र और घटती ऊर्जा का दिया हवाला

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान हिंसा से नहीं

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- 'मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा'

FRS ने 2,500 से ज्यादा आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों की पहचान की,15 FIR दर्ज

होम / क्राइम-कानून / नौकरानी नहीं 'गोल्ड लेडी'कहिए! दिल्ली की सोनिया का अजीबोगरीब कारनामा, पुलिस को रोकने के लिए तैयार की कुत्तों की 'सेना'
नौकरानी नहीं 'गोल्ड लेडी'कहिए! दिल्ली की सोनिया का अजीबोगरीब कारनामा, पुलिस को रोकने के लिए तैयार की कुत्तों की 'सेना'
चोरी के गहनों पर ऐश कर रही थी 'गोल्डन नौकरानी', पुलिस से बचने के लिए पाले पिटबुल और अमेरिकन बुली जैसे 15 खूंखार कुत्ते।

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसी शातिर नौकरानी को गिरफ्तार किया है जिसने चोरी के गहनों को बैंक में गिरवी रखकर 15 गोल्ड लोन अकाउंट खुलवा रखे थे। पुलिस की छापेमारी रोकने के लिए उसने अपने घर को 'डॉग फोर्ट्रेस' में बदल दिया था। पढ़ें रूह कंपा देने वाला खुलासा।

नौकरानी नहीं 'गोल्ड लेडी'कहिए! दिल्ली की सोनिया का अजीबोगरीब कारनामा, पुलिस को रोकने के लिए तैयार की कुत्तों की 'सेना'

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस और आम जनता दोनों को दंग कर दिया है। एक साधारण सी दिखने वाली घरेलू नौकरानी 'सोना उर्फ सोनिया' के पास से पुलिस ने करोड़ों का राजफाश किया है। यह मामला सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि एक बेहद शातिर और सुनियोजित क्राइम नेटवर्क का है।

आरोपी महिला सोना पर आरोप है कि उसने शालीमार बाग के घरों से करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी की। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि वह इन गहनों को बेचती नहीं थी। उसने अलग-अलग बैंकों (मुथूट फाइनेंस, फेड बैंक आदि) में 15 गोल्ड लोन अकाउंट खुलवा रखे थे, जिनमें करीब 2 किलो सोना जमा मिला। वह चोरी के गहनों को गिरवी रखकर बैंक से लोन लेती थी और उसी पैसे पर रईसी की जिंदगी जी रही थी।

जब दिल्ली पुलिस सीसीटीवी और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के घर पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी सहम गए। सोनिया ने पुलिस की एंट्री रोकने के लिए अपने घर को एक सुरक्षित किले (Fortress) में बदल रखा था। उसने घर में पिटबुल, अमेरिकन बुली और हाइब्रिड नस्ल के 15 खूंखार कुत्ते पाल रखे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को डंडे और बोरियों के साथ अंदर घुसना पड़ा और कुत्तों को काबू करने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ी।

पुलिस के अनुसार, जब टीम घर के भीतर दाखिल हुई तो आरोपी महिला खूंखार कुत्तों की आड़ लेकर रजाइयों के ढेर के पीछे छिपी बैठी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 1 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में पता चला है कि महिला आदतन अपराधी है और 18 साल पहले 2008 में भी उस पर लूट और चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) आकांक्षा यादव ने बताया कि महिला के सभी 15 बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस को शक है कि इस खेल में उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर गोल्ड लोन अकाउंट्स का संचालन करना किसी बड़े वित्तीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है। फिलहाल शेष गहनों की बरामदगी के लिए जांच जारी है।