लखनऊ के पारा क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती, शादी का झांसा देकर शोषण, रुपये-जेवर हड़पने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से सामने आए मामले ने इलाके में हलचल मचा दी है। एक युवती ने युवक पर नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर शोषण करने और आर्थिक ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात आलमबाग क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। शुरुआत में युवक ने अपना नाम ‘करन’ बताया और खुद को हिंदू बताया, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। आरोप है कि धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया और युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। युवती के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि युवक का असली नाम जुबैर है और वह दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। आरोप है कि सच सामने आने के बाद आरोपी ने शादी से दूरी बनानी शुरू कर दी
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस दौरान आरोपी ने युवती से कई बार मुलाकात की और कथित रूप से शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही उससे पैसों और जेवरात की भी मांग की गई, जिन्हें बाद में वापस नहीं किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी को लेकर दबाव बनाया, तो आरोपी और उसके परिवार की ओर से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा। आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और बुर्का पहनने के लिए मजबूर करने की कोशिश भी की गई।
विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि उसे बदनाम करने और डराने के लिए निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर जुबैर और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published at : 05 Jun 2026, 08:53 am (IST)
Tags : Breaking News / Trending / NEWS UPDATE / VIRAL / #india news / #nationalnews / #news today / #LucknowNews #CrimeAlert #PoliceCase #LoveJihad #IdentityFraud #IndiaNews #ViralNews #Justice