सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और कई अहम सबूत जुटाए गए।
By : Admin User | Updated at : 12 Jul 2026, 12:30 pm (IST)
मुंबई में एक बार फिर सिया-केतन हत्याकांड जैसी घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। कांदिवली पूर्व के समतानगर इलाके में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि डिलीवरी बॉय सूरज मारुति वाघमारे ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से धक्का देकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, दामूनगर के पीछे पहाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह लड़की का शव मिला था। सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और कई अहम सबूत जुटाए गए।
जांच के दौरान पुलिस को मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और वारदात के 24 घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी घटना का सच सामने आ सके। शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि वारदात पहले से साजिश के तहत की गई थी या किसी विवाद के बाद गुस्से में अंजाम दी गई।
मुंबई के इस मामले ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती हिंसा और अपराध को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Published at : 12 Jul 2026, 12:28 pm (IST)
Tags : #MumbaiNews #Versova #MumbaiCrime #BreakingNews #ViralNews #CrimeNew