Cannes 2026: बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका दिल जीत लिया। गुलाबी साड़ी, सिर पर पल्लू और मोरपंख वाले अंदाज में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya samachar
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ ग्लैमरस लुक ही नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक अंदाज का भी खास जलवा देखने को मिला। ‘बिग बॉस 17’ फेम अभिनेत्री सोनिया बंसल ने अपने ट्रेडिशनल लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कान्स में उनकी पहली मौजूदगी पहले ही चर्चा में थी, लेकिन गुलाबी साड़ी वाले अंदाज ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया।
सोनिया बंसल ने पेस्टल पिंक रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने बेहद पारंपरिक तरीके से कैरी किया। सिर पर पल्लू, हाथों में आलता, डायमंड ज्वेलरी और बालों में लगा मोरपंख उनके पूरे लुक को खास बना रहा था। उनके इस देसी स्टाइल को फैंस ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़ा शानदार प्रस्तुतीकरण बताया।
कान्स में इससे पहले सोनिया का ग्लैमरस सिल्वर गाउन लुक भी काफी वायरल हुआ था। चमचमाते क्रिस्टल वर्क और केप स्टाइल डिजाइन वाले उस आउटफिट में वह बिल्कुल हॉलीवुड स्टार जैसी नजर आईं। लेकिन रेड कार्पेट पर उनके ट्रेडिशनल अवतार ने ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस देसी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सोनिया बंसल ने कान्स में अपनी आने वाली फिल्म ‘द लास्ट ब्रीद’ को रिप्रेजेंट किया। इस फिल्म में उनके साथ रियलिटी शो स्टार शिव ठाकरे भी नजर आने वाले हैं। कान्स जैसे ग्लोबल मंच पर भारतीय परंपरा को इस तरह पेश करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सोनिया बंसल ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में बॉलीवुड व साउथ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली। अब कान्स 2026 में उनका यह पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें “देसी क्वीन” तक कह रहे हैं।
Published at : 24 May 2026, 11:30 am (IST)
Tags : Trending / VIRAL / #india news / #nationalnews / World News / #news today