अमेरिका में एक और गुजराती की हत्या कर दी गई है। अमेरिका के साउथ कैरोलाइना में पिछले 23 साल से रह रहे बोरसद की किरण पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 49 वर्षीय किरण पटेल साउथ कैरोलाइना में एक स्टोर चलाते थे।
किरण पटेल
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
अहमदाबाद, 19 सितम्बर। गुजराती महिला पर हमला 16 सितंबर की रात को हुआ, जब किरण पटेल स्टोर में अकेले थी और दिन भर की कमाई का हिसाब कर रही थी। इस दौरान नकाबपोश हमलावर स्टोर में घुस आया। हमलावर लूट करने आया था, लेकिन किरण पटेल पैसे देने से पहले ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही किरणबेन पटेल वहीं गिर पड़ीं। पुलिस के अनुसार यह हमला लूट के इरादे से किया गया था। जांच में यह सामने आया कि हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की थी।
गोली मारने के बाद लुटेरा मौके से भाग गया, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह वापस आया और जमीन पर पड़ी किरण पटेल पर एक–दो और राउंड फायर करके फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किरण पटेल की मौत हो चुकी थी। किरणबेन के दो बच्चे है, एक बेटा जो यूके में है और एक बेटी जो कनाडा में रहती है।
किरण पटेल की हत्या वाले दिन ही साउथ माउंटेन स्ट्रीट में भी इसी तरह की एक घटना घटी थी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इसमें वही आरोपी शामिल था या कोई अन्य। किरण पटेल पर फायरिंग के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिनमें मास्क और हुडी पहने एक हमलावर दिखाई दे रहा है।
यह हत्या यूनियन काउंटी में 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी हत्या है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने इस हिंसा के खिलाफ दुख व्यक्त करते हुए कहा कि "ऐसी हिंसा अमेरिका में बढ़ती जा रही है, लेकिन जब यह हमारे इलाके में पहुंचती है तो और अधिक दुखद हो जाती है।”
अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है, लेकिन पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य सबूत इकट्ठे किए हैं। इस घटना का संबंध किसी दूसरी हत्या से है या नहीं, इसकी जांच भी जारी है। गुजराती महिला किरण पटेल की हत्या से अमेरिका में बसे गुजराती समुदाय में गहरी शोक लहर है। समुदाय के लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
किरणबेन के दो बच्चे हैं—पुत्र यूके में और पुत्री कनाडा में रहती है। कल, 20 सितंबर को सुबह 11 बजे अमेरिका में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Published at : 19 Sept 2025, 09:25 am (IST)