ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग बुधवार रात रघुनाथपुर गांव में काली पूजा के मेला देखकर घर लौट रहे थे। रहुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होने की वजह से वे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे। तभी बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
@RashtriyaSamacharBharat
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
बेगूसराय, 23 अक्टूबर। बरौनी–कटिहार रेलखंड पर बुधवार रात बड़ा हादसा हुआ। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के उमेशनगर स्टेशन के ढाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक ही गांव के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान रहुआ गांव निवासी धर्मदेव महतो (45), उनकी नातिन लाडो कुमारी (10), रीता देवी और उनकी बेटी रोशनी कुमारी (15) के रूप में की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग बुधवार रात रघुनाथपुर गांव में काली पूजा के मेला देखकर घर लौट रहे थे। रहुआ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भरा होने की वजह से वे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे। तभी बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
स्थानीय जनप्रतिनिधि गोरे लाल यादव और सीपीएम नेता अंजनी कुमार सिंह ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
Published at : 23 Oct 2025, 06:29 am (IST)
Tags : Train Accident