BREAKING NEWS

में निकली भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा, PM मोदी ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

होम / राष्ट्रीय / मिस इंडिया अर्थ 2019 सायली सुर्वे का बड़ा आरोप: पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट का दावा, हिंदू धर्म में की वापसी
मिस इंडिया अर्थ 2019 सायली सुर्वे का बड़ा आरोप: पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट का दावा, हिंदू धर्म में की वापसी
मॉडल सायली सुर्वे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला 10 साल की शादी का राज,

 बोलीं – 24 घंटे गालियां और हिंसा झेली; चार बच्चों के लिए लंबे समय तक सहा दर्द ..

मिस इंडिया अर्थ 2019 सायली सुर्वे का बड़ा आरोप: पति पर जबरन धर्म परिवर्तन और मारपीट का दावा, हिंदू धर्म में की वापसी

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

Source : rashtriya samachar

नई दिल्ली . सायली सुर्वे एक बार फिर चर्चा में हैं। मिस इंडिया अर्थ 2019 का खिताब जीत चुकीं मॉडल सायली सुर्वे ने अपने पति आतिफ तासे पर जबरन धर्म परिवर्तन, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सायली ने अपनी शादी और पिछले 10 वर्षों के अनुभव को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। सायली का कहना है कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के लिए उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। धर्म परिवर्तन के बाद उनका नाम बदलकर ‘अतेज़ा तासे’ रख दिया गया था।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी -

सायली सुर्वे ने बताया कि वह करीब 10 साल पहले आतिफ तासे से मिली थीं। दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई और बाद में उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद शादी कर ली। मॉडल के अनुसार, निकाह के लिए उन्हें इस्लाम कबूल करना पड़ा। उस समय उन्हें लगा था कि वह सही फैसला ले रही हैं, लेकिन अब वह इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती मानती हैं।

‘24 घंटे गालियां और बिना वजह मारपीट’ -

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सायली ने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू हो गया था। उन्हें लगातार गालियां दी जाती थीं और बिना किसी वजह के मारपीट भी होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति उन्हें सख्ती से इस्लामिक नियमों का पालन करने के लिए मजबूर करते थे। सायली ने यह भी कहा कि जब वह हिंदू परंपराओं का पालन करने की कोशिश करती थीं तो इसका विरोध किया जाता था।

चार बच्चों के लिए 10 साल तक सहा -

सायली ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं और बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने लंबे समय तक इस रिश्ते को निभाने की कोशिश की। मॉडल का कहना है कि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चे हिंसा का माहौल देखकर बड़े हों। एक मां कभी नहीं चाहती कि उसके बच्चों का घर टूटे, लेकिन लगातार प्रताड़ना के बाद उनका धैर्य जवाब दे गया।

‘यह लव जिहाद का मामला है’ -

 मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या यह “लव जिहाद” का मामला है, तो सायली ने कहा कि उन्हें ऐसा ही लगता है। उनका कहना है कि जब उन्होंने शादी का फैसला लिया था तब वह कम उम्र की थीं और उन्हें हालात की पूरी समझ नहीं थी।  हिंदू धर्म में की घर वापसी लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर सायली ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया। पिंपरी-चिंचवड़ में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हवन और मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया। धर्म में वापसी के बाद सायली ने अपना नया नाम आद्या सुर्वे रख लिया है। साथ ही उन्होंने अपने चारों बच्चों के नाम भी बदल दिए हैं।

पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत -

सायली ने बताया कि उन्होंने मुंबई में अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से वह पुणे में रह रही हैं और पुलिस जल्द ही उनका बयान दर्ज कर सकती है।

अन्य महिलाओं को दिया संदेश -

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सायली भावुक भी हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला ऐसी स्थिति से गुजर रही है तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। उनका कहना है कि किसी भी महिला को अपनी जिंदगी और सम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।