893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से जनवरी में हुए चुनावों में 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
मुंबई. महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 24 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। नागपुर में भाजपा का मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है। पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस आगे चल रही है। महाराष्ट्र में निगम चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोटिंग हुई थी। 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम की कुल 2869 सीटें हैं। इनमें से जनवरी में हुए चुनावों में 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।
उधर, मंबई में भाजपा ऑफिस को सजाया जा रहा है। यहां बीजेपी कार्यकर्ता नाच-गा कर जश्न मना रहे हैं।
झलकियां --
नागपुर में बीजेपी उम्मीदवार को घोड़े पर चढ़कर जश्न मनाते हुए देखा गया. समर्थकों का हुजूम उन्हें देखते रहे...
BMC चुनाव में वार्ड नंबर 193 से शिवसेना (उद्धव) की प्रत्याशी हेमांगी हरीश वर्लेकर ने जीत हासिल की है।
दहिसर के वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी घोषालकर ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने उद्धव ठाकरे गुट (Shiv Sena UBT) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी धनश्री विलास कोलगे को करारी शिकस्त दी. तेजस्वी को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोलगे को मात्र 5,729 वोट मिले. तेजस्वी की जीत का अंतर 10,755 वोटों का रहा...
वार्ड नंबर 1 में भी शिंदे सेना का कब्जा दहिसर के ही वार्ड नंबर 1 में शिंदे गुट की शिव सेना की रेखा यादव ने जीत हासिल की है. उन्हें 7,544 वोट मिले।
गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की बेटी योगिता गवली 2026 के बीएमसी चुनाव हार गई
वार्ड 209 से शिवसेना (शिंदे) की यामिनी जाधव जीतीं।
मुंबई BMC चुनाव में बीजेपी के रवि राजा वार्ड 185 से हार गए हैं।
AIMIM के मेहजबीन खान ने वार्ड नंबर 134 से जीत हासिल की है।
Published at : 16 Jan 2026, 03:55 pm (IST)
Tags : PM Modi / #nationalnews / #voter #electioncommission / #eci #politicalparty #political #electioncommision #electoral