BREAKING NEWS

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

होम / क्राइम-कानून / इंस्टाग्राम वाला इश्क बना खौफनाक दास्तान: शादी के दबाव में 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या,गला रेतकर मचाया हड़कंप
इंस्टाग्राम वाला इश्क बना खौफनाक दास्तान: शादी के दबाव में 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या,गला रेतकर मचाया हड़कंप
प्रयागराज में सनसनी: रोंगटे खड़े कर देने वाला कत्ल; इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खूनी अंत, झाड़ियों में मिला छात्रा का क्षत-विक्षत शव

प्रयागराज में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का लहूलुहान अंत हुआ है। 12वीं के छात्र ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शादी के दबाव से बचने के लिए आरोपी ने शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

इंस्टाग्राम वाला इश्क बना खौफनाक दास्तान: शादी के दबाव में 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या,गला रेतकर मचाया हड़कंप

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya Samachar

संगम नगरी प्रयागराज के गंगानगर जोन में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक नाबालिग लव स्टोरी का खौफनाक अंत हुआ है। 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका (10वीं की छात्रा) की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। 20 अप्रैल को स्कूल जाने के बहाने घर से निकली छात्रा जब वापस नहीं लौटी, तो पुलिस जांच में वह सच सामने आया जिसने सबके होश उड़ा दिए।

शादी का दबाव बना मौत की वजह
 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी छात्र असमित वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मृतका खुशी पाल उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोपी अभी शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर मऊआइमा की सुनसान झाड़ियों में ले गया और धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

पिता ने लगाए 'हनी ट्रैप' और लूट के आरोप 

मृतका के पिता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर निकली थी। पिता का दावा है कि आरोपी ने पहले गहने और पैसे हड़पे और फिर पहचान छिपाने के लिए उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी। छात्रा की छोटी बहन ने भी बताया कि परिवार ने उसे पहले समझाया था, लेकिन दोनों का संपर्क नहीं टूटा।

झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शारदा सहायक नहर के पास झाड़ियों से छात्रा का शव बरामद किया। इतने दिनों तक खुले में पड़े रहने के कारण शव काफी खराब हालत में था, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई। पुलिस ने अब एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।