BREAKING NEWS

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

ट्रंप बोले- हमला रोका, हॉर्मुज और न्यूक्लियर डील पर बनी सहमति

वंदे भारत एक्सप्रेस से पहली बार पहुंचाया गया धड़कता दिल

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड, महिला बॉक्सिंग में भारत का बढ़ाया गौरव

भारत-चीन सीमा पर फिर शुरू हुआ व्यापार, नाथू ला और लिपुलेख से खुले कारोबार के रास्ते

स्यूटा में घुसने की कोशिश के दौरान 34 लोगों की मौत,मोरक्को से हजारों लोगों ने स्पेन में प्रवेश का प्रयास किया

अस्मिता डे ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया जूडो का पहला स्वर्ण पदक

कोयला खदान में भीषण हादसा,मीथेन गैस विस्फोट के बाद 32 मजदूरों की मौत,राहत अभियान जारी

नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर,भारत ने आठवें दिन 6 पदकों के साथ बढ़ाया गौरव

कई राज्यों में हालात बिगड़े,सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश,18 राज्यों में मौसम अलर्ट

आतंकियों का कायराना हमला छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

LPG सस्ता, रेलवे, GST और बैंकिंग समेत कई बदलावों का आपकी जेब पर असर

होम / सियासत / यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन…. पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित
यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन…. पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित
अनुशासनहीनता और पार्टी निर्देशों के उल्लंघन का आरोप, मायावती ने कहा- अब पार्टी में वापसी नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BSP सुप्रीमो मायावती ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन….पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

By : Admin User | Updated at : 02 Aug 2026, 03:46 pm (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद और अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही सहारनपुर निवासी और पार्टी कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मायावती ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पहले भी अनुशासनहीनता और पार्टी निर्देशों के उल्लंघन के कारण बाहर किया गया था। बाद में उन्हें इस शर्त पर दोबारा शामिल किया गया था कि वे भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आया।

मायावती के अनुसार, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत जिन राज्यों की जिम्मेदारी अशोक सिद्धार्थ को सौंपी गई थी, वहां से लगातार पार्टी अनुशासन के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से पहले उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया और अब उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में अब किसी भी परिस्थिति में वापसी नहीं होगी। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके उत्तर प्रदेश लौटने की खबरें फैलाकर पार्टी में भ्रम पैदा करने और आगामी विधानसभा चुनाव अभियान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी।

अशोक सिद्धार्थ मायावती के समधी हैं। उनके बेटे आकाश आनंद की शादी अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से हुई है। अशोक सिद्धार्थ वर्ष 2008 में सरकारी नौकरी छोड़कर BSP में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें एमएलसी और फिर राज्यसभा सांसद बनाया गया था।

इसी कार्रवाई के तहत पार्टी ने रणधीर सिंह बेनीवाल को भी निष्कासित कर दिया है। उन पर पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में संगठन की जिम्मेदारी निभाने के दौरान पार्टी अनुशासन और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। BSP ने संगठन में बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को दोबारा पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्तर प्रदेश के नेताओं को फिलहाल यूपी संगठन की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर BSP संगठन को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दे रही है।