BREAKING NEWS

में भारतीय नाविकों की सुरक्षा के लिए केंद्र का बड़ा कदम, लागू हुआ 'Seafarer First' प्लान

सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के बाद पुलिस को मिली बड़ी जानकारी

व्हिस्की, लग्जरी कारें और ब्रांडेड सामान होंगे सस्ते, कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट

मुजफ्फराबाद मार्च से सहमी शहबाज सरकार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर उठे सवाल

24 दिन के प्रदर्शन के बीच बिगड़ी तबीयत, विपक्षी नेताओं ने की अपील

में भारतीय नाविक की मौत पर भारत सख्त, ईरानी दूतावास तलब,खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

एस जयशंकर ने शुरू किया 2028-29 अस्थायी सदस्यता अभियान

में UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय नाविक की मौत,क्षेत्रीय तनाव बढ़ा

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

होम / राष्ट्रीय / PoK में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
PoK में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
2019 पुलवामा आतंकी हमले और कई आतंकी साजिशों में शामिल था हमजा बुरहान। भारत सरकार ने 2022 में UAPA के तहत घोषित किया था आतंकी।

पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमजा अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था और भारत ने उसे 2022 में आतंकी घोषित किया था।

PoK में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

Source : Rashtriya samachar

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड माने जाने वाले हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने PoK के मुजफ्फराबाद के पास उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान में सक्रिय था और आतंकवादी नेटवर्क को संचालित कर रहा था। उसकी हत्या के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है।

पुलवामा हमले का था मुख्य साजिशकर्ता

हमजा बुरहान को 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले का प्रमुख साजिशकर्ता माना जाता था। इस हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में भी हमजा का नाम शामिल था। जांच एजेंसियों के अनुसार वह आतंकियों की भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ नेटवर्क को संभालने में सक्रिय भूमिका निभाता था।

असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार

02हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था। वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, वह वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान गया था। वहां पहुंचने के बाद वह आतंकी संगठन अल-बद्र से जुड़ गया और बाद में संगठन का सक्रिय कमांडर बन गया। बताया जाता है कि वह PoK में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था और एक स्कूल टीचर की आड़ में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

2022 में भारत ने घोषित किया था आतंकी

भारत सरकार ने साल 2022 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम UAPA के तहत हमजा बुरहान को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।

गृह मंत्रालय के अनुसार, वह युवाओं को आतंकी संगठन अल-बद्र में भर्ती करने, आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने और जम्मू-कश्मीर में हमलों की साजिश रचने में शामिल था।

कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

पुलवामा विस्फोटक बरामदगी मामलों
CRPF जवानों पर ग्रेनेड हमले
आतंकियों की भर्ती
घुसपैठ नेटवर्क संचालन
और आतंकी फंडिंग

उसका संबंध अल-बद्र के अलावा जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी नेटवर्क से भी बताया जाता रहा है।

PoK में कैसे हुआ हमला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फराबाद के पास घने जंगल वाले इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमजा को निशाना बनाया। हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है और न ही पाकिस्तान की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

हमजा बुरहान की हत्या के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि इस घटना का असर आतंकी नेटवर्क और PoK में सक्रिय संगठनों पर पड़ सकता है। फिलहाल, इस मामले को लेकर अलग-अलग एजेंसियां जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं

Published at : 21 May 2026, 10:26 am (IST)

Tags : Terrorism / NEWS UPDATE / #india news / #nationalnews / World News / #news today