BREAKING NEWS

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेंगी, जानिए सरकार के नए नियम का पूरा असर

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 यात्री फंसे, यूपी में 10 की मौत; राजस्थान में ट्रेनें रद्द

भारत में बनेगी इजरायल की आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइल, रक्षा क्षेत्र में खुलेंगे नए अवसर

सेंसेक्स 654 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार; आईटी शेयरों ने दिखाई दमदार तेजी

सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का भरोसा

भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में सिर्फ एक बार लगने वाला इंसुलिन इंजेक्शन

में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, गर्लफ्रेंड को भेजी शव की फोटो

ऑस्ट्रेलिया से भारत आएगा यूरेनियम, PM मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम

ने ईरान पर फिर की एयरस्ट्राइक, 90 सैन्य ठिकाने बने निशाना; ट्रम्प बोले- 'मैं ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर'

राजा रघुवंशी मर्डर केस में हलफनामा दाखिल कर सोनम रघुवंशी ने कहा

टिहरी में भूस्खलन से भरभराकर गिरा मकान, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड; जानें आज के ताजा भाव

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से किया सम्मानित

के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में धमाके, फोर सीजन्स होटल के पास दहशत

में भारत को झटका,125वें स्थान पर पहुंचा भारतीय पासपोर्ट, जानिए कैसे तय होती है रैंकिंग

अब इंडोनेशिया ने भारत से की उसी की डील

ने न्यूक्लियर सबमरीन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल,प्रशांत महासागर में बढ़ा तनाव,अमेरिका समेत कई देश चिंतित

गुजरात हाईकोर्ट ने 38 आतंकियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार रखी

राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया भव्य स्वागत,रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर अहम वार्ता शुरू

जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए 300+ और ओणम पर 100 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होम / अंतरराष्ट्रीय / बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 : जानिए, क्या आरोप हैं हसीना, कमाल और मामून पर?
बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 : जानिए, क्या आरोप हैं हसीना, कमाल और मामून पर?
आरोप जुलाई-अगस्त 2024 में भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन दौरान फैली अशांति से जुड़े हैं

बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 सोमवार दोपहर देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून के खिलाफ दर्ज मानवता के विरुद्ध अपराधों के मामलों पर फैसला सुनाएगा।

बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 : जानिए, क्या आरोप हैं हसीना, कमाल और मामून पर?

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

ढाका, 17 नवंबर। बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 सोमवार दोपहर देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून के खिलाफ दर्ज मानवता के विरुद्ध अपराधों के मामलों पर फैसला सुनाएगा। इनके ऊपर लगाए गए आरोप जुलाई-अगस्त 2024 में भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन दौरान फैली अशांति से जुड़े हैं। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, औपचारिक आरोप-पत्र 8,747 पृष्ठों के हैं।

आरोपों का विवरण

-भड़काऊ भाषण, समन्वित हमले और कार्रवाई में विफलता। अभियोजकों का कहना है कि शेख हसीना ने 14 जुलाई, 2024 को गणभवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़काऊ टिप्पणियां कीं।

-इसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों और सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर छात्रों और नागरिकों पर सुनियोजित हमले किए।

-न्यायाधिकरण इस पर बहस हुई कि क्या हसीना, कमाल और मामून ने इन हमलों को उकसाया। समर्थन किया या अनुमति दी। क्या वे दमन के दौरान की गई हत्या, हत्या के प्रयास और यातना को रोकने या दंडित करने में विफल रहे।

-हसीना पर घातक बल प्रयोग के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन के अलावा गोला-बारूद का इस्तेमाल का आदेश देने का भी आरोप है।

-कमाल और मामून पर इन आदेशों को लागू करने का आरोप है।अभियोजकों ने कहा कि यह आदेश उकसावे और साजिश के माध्यम से मानवता के विरुद्ध अपराध के बराबर है।

रंगपुर में अबू सईद की हत्या

-तीनों पर 16 जुलाई, 2024 को बेगम रोकेया विश्वविद्यालय के सामने अबू सईद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि शीर्ष राजनीतिक निर्देशों के बाद यह हत्या की गई।

चंखरपुल में छह छात्रों की हत्या

-पांच अगस्त, 2024 को ढाका के चंखरपुल इलाके में कानून प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान छह छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों पर इस हत्याकांड का आरोप है।

अशुलिया में छह लोगों की हत्या और जलाना

-पांच अगस्त, 2024 को ही अशुलिया में छह लोगों को गोली मार दी गई थी। पांच शवों को जला दिया गया। छठा व्यक्ति जो घायल था, उसे भी कथित तौर पर उनके साथ जला दिया गया। इस हत्याकांड में यह तीनों आरोपी बनाए गए हैं।

अभियोजन पक्ष बनाम बचाव पक्ष

मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम कहते हैं कि सबूत हिमालय जितने मजबूत हैं। बचाव पक्ष के वकील मोहम्मद आमिर हुसैन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताते हैं।

Published at : 17 Nov 2025, 11:01 am (IST)

Tags : Bangladesh issue