निवासियों का कहना है कि वे अपने धर्म के कारण अपमान सह रहे हैं। सड़क पर जो ताने सुनने को मिलते हैं, वे जल्द ही भीड़ द्वारा की जाने वाली हत्याओं में तब्दील हो सकते हैं। अल्पसंख्यक हिंदुओं का कहना है कि हम फंस चुके हैं और हमारे पास कोई जगह नहीं है, इसलिए अपमान सह रहे हैं, क्योंकि हमें डर है कि जो दीपू या अमृत का हुआ वैसा हाल हमारा ना हो जाए..
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नई दिल्ली। बांग्लादेश एक बार फिर से भी हिंसा की आग में झुलस रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। दीपू चंद्र दास और अमृत मंडल की हत्याओं व अल्पसंख्यकों पर हिंसा के बाद से बांग्लादेश में हिंदू परिवार काफी डरे हुए हैं। वे भारत से सीमाएं खोलने की गुहार लगा रहे हैं। रंगपुर, ढाका और मयमनसिंह के हिंदुओं ने प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा बताई। उन्हें खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की वापसी के बाद बीएनपी के सत्ता में आने पर सताए जाने व मारे जाने का डर सता रहा है। निर्वासित बांग्लादेश सनातन जागरण मचा नेता निहार हलदर की मदद से रंगपुर, चटगांव, ढाका और मयमनसिंह में रहने वाले हिंदू नागरिकों से बातचीत की गई। टीओआई के हवाले से बताया गया कि इन लोगों ने बात की गई। वहां लोगों ने बताया गया है कि बांग्लादेश में कुल 25 लाख हिंदू आबादी है। इस संख्या को छोटा नहीं आका जा सकता है। भारत में हिंदू संगठन दिखावे की बातें कर रहे हैं, कुछ नहीं। हम एक नरसंहार की ओर बढ़ रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत ही उनके लिए एकमात्र सहारा बचा है।

रंगपुर के निवासियों का कहना है कि वे अपने धर्म के कारण अपमान सह रहे हैं। सड़क पर जो ताने सुनने को मिलते हैं, वे जल्द ही भीड़ द्वारा की जाने वाली हत्याओं में तब्दील हो सकते हैं। अल्पसंख्यक हिंदुओं का कहना है कि हम फंस चुके हैं और हमारे पास कोई जगह नहीं है, इसलिए अपमान सह रहे हैं, क्योंकि हमें डर है कि जो दीपू या अमृत का हुआ वैसा हाल हमारा ना हो जाए..। पूर्वी पाकिस्तान के शरणार्थियों के संगठन निखिल बांग्ला समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. सुबोध बिस्वास ने कहा कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश के हिंदू केवल भारत पर भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं बदले, तो और जानें जाएंगी। इसी के चलते सीमा पर विरोध प्रदर्शन की योजना भी बनाई जा रही है।
Published at : 28 Dec 2025, 12:07 pm (IST)
Tags : Population / #nationalnews / बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना चुनाव में नहीं कर पाएंगी मतदान / pregnantsonali sonali CalcuttaHighCourt Bangladeshicitizen / Bangladesh Textile Factory Fire / Bangladesh issue