फिलहाल भारत की अनुसूचित एयरलाइंस में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एलायंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91, और इंडियावन एयर शामिल हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
नई दिल्ली. देश में इंडिगो संकट के बाद इंडिगो एयरलाइन्स की मोनोपॉली से मुकाबला करने सरकार ने तीन नई एयरलाइन्स को मंजूरी दे दी है। अब Al हिंद एयर, फ्लाईएक्सप्रेस और शंख एयरलाइन्स करेगी अब इंडिगो की मोनोपॉली से मुकाबला करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने गत 24 दिसंबर, 2025 को घोषणा की कि अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को सरकार से उनके नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश स्थित शंख एयर को पहले ही अपना NOC मिल चुका था और यह 2026 तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है। हालांकि नई संभावनाएं अब तब हो रही है जब जेट एयरवेज और गो फर्स्ट जैसी एयरलाइंस वित्तीय चुनौतियों के कारण विमान परिचालन से बाहर हो चुकी है।
नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अस्थिरता ने स्थिरता और लागत प्रबंधन को प्रमुख परिचालन प्राथमिकताएं बना दिया है। फिलहाल भारत की अनुसूचित एयरलाइंस में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एलायंस एयर, अकासा एयर, स्पाइसजेट, स्टार एयर, फ्लाई91, और इंडियावन एयर शामिल हैं।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में यह सेक्टर कुछ बड़ी एयरलाइनों के नियंत्रण में है जिनमें इंडिगो और एयर इंडिया समूह प्रमुख हैं. ये एयरलाइंस मिलकर देश के घरेलू हवाई यात्रा के 90 फीसदी से अधिक हिस्से को नियंत्रित करती हैं, जिसमें अकेले इंडिगो का लगभग 65 फीसदी बाजार हिस्सा है। इस एकाधिकार के कारण ही इंडिगो में तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवधानों ने यात्रियों को प्रभावित किया, जिससे वैकल्पिक एयरलाइनों की आवश्यकता महसूस की गई। फ्लाईएक्सप्रेस और शंख एयर 2026 में उड़ान शुरू करेगी।
Published at : 26 Dec 2025, 01:23 pm (IST)
Tags : #nationalnews / #Airindia #airplane #Accident / fightersaircraft twin-seateraircraft / DelhiAirport / Navi Mumbai Airport / Air India