BREAKING NEWS

किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ कैश, सोना और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

BJP की प्रचंड जीत सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त 'गंभीर अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत',19 अगस्त को अगली सुनवाई

बाढ़ ने मचाई भारी तबाही,85 की मौत के बाद राहत-बचाव अभियान जारी,उफनती नदियों ने उजाड़े सैकड़ों गांव

ईरान में भारत के नए राजदूत बने 2002 बैच के वरिष्ठ IFS अधिकारी,विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया

बुमराह की जगह आकिब नबी पर BCCI ने खेला बड़ा दांव,श्रीलंका टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर

यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

गलत भारत का नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोर्गोहेन,ग्लासगो के रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

करने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने FIR में आगे कार्रवाई से किया इनकार

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर जलकर खाक हुआ कोच, सभी यात्री सुरक्षित

काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

होम / राष्ट्रीय / महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
सबूतों के अभाव और गवाहों के बयानों में विरोधाभास का हवाला देते हुए अदालत ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को सभी आरोपों से किया बरी।

छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग) और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद वर्ष 2023 में देश के कई नामी पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था

महिला पहलवानयौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

By : Admin User | Updated at : 03 Aug 2026, 01:46 pm (IST)

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के चर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।

इसी मामले में अदालत ने WFI के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। कोर्ट के अनुसार, गवाहों के बयानों में कई महत्वपूर्ण विरोधाभास पाए गए, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर हो गया।

गौरतलब है कि इस मामले में छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, पीछा करने (स्टॉकिंग) और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद वर्ष 2023 में देश के कई नामी पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दिया।

बृजभूषण शरण सिंह को 20 जुलाई 2023 को नियमित जमानत मिली थी। इसके बाद 10 मई 2024 को अदालत ने दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर उनके खिलाफ आरोप तय किए थे और मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई थी। लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।

फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही खुद को निर्दोष बताया था और अब अदालत के फैसले ने उनके पक्ष की पुष्टि कर दी है। वहीं, उनके वकील ने कहा कि वे अदालत के विस्तृत आदेश का इंतजार कर रहे हैं। उनके अनुसार, शिकायतकर्ताओं के बयानों में कई विसंगतियां और विरोधाभास थे, जिन्हें अदालत ने भी अपने निर्णय में महत्व दिया। विस्तृत आदेश जारी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पर स्थिति और स्पष्ट होगी।

Published at : 03 Aug 2026, 01:46 pm (IST)