BREAKING NEWS

किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ कैश, सोना और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

BJP की प्रचंड जीत सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त 'गंभीर अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत',19 अगस्त को अगली सुनवाई

बाढ़ ने मचाई भारी तबाही,85 की मौत के बाद राहत-बचाव अभियान जारी,उफनती नदियों ने उजाड़े सैकड़ों गांव

ईरान में भारत के नए राजदूत बने 2002 बैच के वरिष्ठ IFS अधिकारी,विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया

बुमराह की जगह आकिब नबी पर BCCI ने खेला बड़ा दांव,श्रीलंका टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर

यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

गलत भारत का नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोर्गोहेन,ग्लासगो के रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

करने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने FIR में आगे कार्रवाई से किया इनकार

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर जलकर खाक हुआ कोच, सभी यात्री सुरक्षित

काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

होम / राष्ट्रीय / सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देश: काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देश: काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, महाकाल, बाबा बैद्यनाथ और लोकनाथ मंदिर समेत देशभर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी।

भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूरे देश में शिवभक्ति और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ देश:काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

By : Admin User | Updated at : 03 Aug 2026, 10:13 am (IST)

सावन मास के पहले सोमवार पर पूरे देश में भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। गुजरात के अरब सागर तट पर स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर से लेकर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ धाम, मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम और ओडिशा के लोकनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पारंपरिक मंगला आरती के साथ सावन के पहले सोमवार की शुरुआत हुई, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष अभिषेक और भस्म आरती के दौरान शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओडिशा के पुरी स्थित लोकनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा है। प्रशासन के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर यहां 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्त पवित्र गंगाजल अर्पित कर 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

सनातन परंपरा में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन मास में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिव पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालय 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठे और पूरा वातावरण शिवमय हो गया।