सरकारी पहचान प्रणाली या डिजिटल लॉकर जैसे सुरक्षित माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। यह कदम Digital Personal Data Protection Act 2023 (DPDP Act) और 2025 के पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन नियमों के अनुरूप है, जिससे ऑनलाइन खतरों, गलत कंटेंट और डिजिटल लत से बचाव हो सके।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)
Source : Rashtriya Samachar
बेंगलूरु : कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर बैन लगाने का ऐलान किया। ऐसा करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री “सिद्धारमैया” ने बजट भाषण में कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल उनकी पढ़ाई, मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर नकारात्मक असर डाल रहा है।
इसके तहत बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने से पहले माता-पिता की अनुमति और उम्र सत्यापन (age verification) जरूरी होगा। इसके लिए सरकारी पहचान प्रणाली या डिजिटल लॉकर जैसे सुरक्षित माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। यह कदम Digital Personal Data Protection Act 2023 (DPDP Act) और 2025 के पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन नियमों के अनुरूप है, जिससे ऑनलाइन खतरों, गलत कंटेंट और डिजिटल लत से बचाव हो सके।
- आंध्र में भी सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी -
वहीं, आंध्रप्रदेश में भी 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने की तैयारी जारी है। मुख्यमंत्री न. चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी। वैश्विक परिदृश्य में भी बच्चे और सोशल मीडिया सुरक्षा पर कदम उठाए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लागू किया और इंडोनेशिया,फ्रांस , स्पेन , जर्मनी और मलेशिया जैसे देशों में भी इसी तरह के नियम बनाने की तैयारी चल रही है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ -
विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर बनाए रखने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी मानसिक सेहत और पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की यह पहल बच्चों की डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार ऑनलाइन उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम है। यह पहल बच्चों को सुरक्षित डिजिटल दुनिया की चाबी देती है, जहां माता-पिता मार्गदर्शक बने और बच्चे जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का अनुभव सीखें। यह सिर्फ बैन नहीं, बल्कि सुरक्षित, समझदार और स्मार्ट डिजिटल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Published at : 08 Mar 2026, 11:43 am (IST)
Tags : NEWS UPDATE / #india news / #news today / #socialmedia #society #usefull