BREAKING NEWS

NTA से जुड़े विषय विशेषज्ञों से शुरू हुआ था लीक; चार्जशीट में पूरे नेटवर्क का जिक्र

युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई गाड़ियां फूंकीं

टीचर को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट; 7 मौतों की खबर

देश में बन सकते हैं 94 लड़ाकू विमान भारत में बड़े पैमाने पर राफेल निर्माण की योजना।

विपरदा गांव के नए कुएं में लगातार उठ रही लहरें,

जीता ग्रैंड चेस टूर रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब; कम उम्र में मिली यह उपलब्धि

में किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM तक मार करने में सक्षम

के मामले में 11 पर CBI की चार्जशीट, 2 बीजेपी कार्यकर्ता भी शामिल

गैंगवार, स्कॉर्पियो पर फायरिंग; 7 घायल

को 10 साल की सज़ा, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

को तैयार झारखंड सरकार, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा वार्ता

कितना हुआ खर्च? संसद में सरकार ने दी पूरी जानकारी

विदेश मंत्रालय, Gen-Z से जुड़ने की नई पहल

सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, प्रयागराज लौटते समय हुआ भीषण एक्सीडेंट

₹4.53 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी रोहित उर्फ पंकज तेलिया गिरफ्तार

टेवोल्डे गेब्रेमारियम संभालेंगे कमान; कैंपबेल विल्सन की लेंगे जगह

दो बार कांपी धरती, अपर सियांग में 5.1 और 3.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत,सुबह दो अलग-अलग समय पर

भरोसे और विदेशी निवेश से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की शुरुआत

विशाखा राठौड़ UAE से भारत लाई गई, CBI को बड़ी सफलता

15 अगस्त के बाद संसद का विशेष सत्र संभव, राहुल-रिजिजू की अहम बैठक

होम / राष्ट्रीय / NEET-UG पेपर लीक में CBI का बड़ा खुलासा, NTA से जुड़े विषय विशेषज्ञों से शुरू हुआ था लीक; चार्जशीट में पूरे नेटवर्क का जिक्र
NEET-UG पेपर लीक में CBI का बड़ा खुलासा, NTA से जुड़े विषय विशेषज्ञों से शुरू हुआ था लीक; चार्जशीट में पूरे नेटवर्क का जिक्र
CBI की चार्जशीट में तीन कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञों पर सवाल और जवाब बाहर पहुंचाने का आरोप, फोरेंसिक जांच में जब्त नोट्स का असली प्रश्नपत्र से हुआ मिलान।

चार्जशीट के मुताबिक, गोपनीय अनुवाद, दोबारा अनुवाद और प्रूफरीडिंग की प्रक्रिया के दौरान प्रश्नों की जानकारी कथित रूप से बाहर पहुंचाई गई। जांच में बॉटनी और जूलॉजी से जुड़ी मनीषा गुरुनाथ मांधरे, केमिस्ट्री के विशेषज्ञ प्रल्हाद विठ्ठलराव कुलकर्णी और फिजिक्स से जुड़ी मनीषा संजय हवलदार की भूमिका का जिक्र किया गया है।

NEET-UG पेपर लीक में CBI का बड़ा खुलासा,NTA से जुड़े विषय विशेषज्ञों से शुरू हुआ था लीक; चार्जशीट में पूरे नेटवर्क का जिक्र

By : Admin User | Updated at : 07 Aug 2026, 01:45 pm (IST)

NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में परीक्षा से पहले प्रश्नों के कथित तौर पर बाहर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया का खुलासा किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, इस नेटवर्क की शुरुआत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से कॉन्ट्रैक्ट पर जुड़े तीन विषय विशेषज्ञों से हुई, जिन्हें प्रश्नपत्र से संबंधित गोपनीय कार्यों के लिए अधिकृत पहुंच मिली हुई थी।

चार्जशीट के मुताबिक, गोपनीय अनुवाद, दोबारा अनुवाद और प्रूफरीडिंग की प्रक्रिया के दौरान प्रश्नों की जानकारी कथित रूप से बाहर पहुंचाई गई। जांच में बॉटनी और जूलॉजी से जुड़ी मनीषा गुरुनाथ मांधरे, केमिस्ट्री के विशेषज्ञ प्रल्हाद विठ्ठलराव कुलकर्णी और फिजिक्स से जुड़ी मनीषा संजय हवलदार की भूमिका का जिक्र किया गया है।

CBI का आरोप है कि अप्रैल 2026 के दौरान पूरा प्रिंटेड प्रश्नपत्र बाहर निकालने के बजाय उसके सवाल, विकल्प और सही जवाब अलग-अलग माध्यमों से छात्रों तथा अन्य लोगों तक पहुंचाए गए। कुलकर्णी और मांधरे पर पुणे में चुनिंदा छात्रों के लिए गुप्त रिवीजन सेशन आयोजित करने का आरोप है। इन सेशन में कथित तौर पर सवाल और उनके विकल्प बोलकर बताए जाते थे, जिन्हें छात्र अपनी नोटबुक में लिखते थे।

फिजिक्स के प्रश्नों से जुड़े नेटवर्क में CBI ने मनीषा हवलदार और पुणे में फिजिक्स पढ़ाने वाले तेजस हर्षदकुमार शाह के बीच संपर्क का उल्लेख किया है। आरोप है कि सवालों के हाथ से लिखे नोट्स की तस्वीरें आगे लातूर स्थित एक करियर सेंटर से जुड़े व्यक्ति तक पहुंचाई गईं। जांच एजेंसी ने इससे जुड़े डिजिटल भुगतान के साक्ष्य मिलने का भी दावा किया है।

चार्जशीट में एक अन्य कड़ी लातूर से जुड़ी बताई गई है। CBI के अनुसार, कुछ चुनिंदा छात्रों को परीक्षा से पहले कथित तौर पर लीक हुए सवाल याद कराने के लिए बुलाया गया था। एजेंसी इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बीच संपर्क और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

CBI की जांच के मुताबिक, लीक हुए सवाल बाद में महाराष्ट्र से बाहर भी पहुंचे। आरोप है कि इन्हें PDF फाइल में तैयार कर टेलीग्राम के जरिए गुरुग्राम तक भेजा गया और वहां से यह सामग्री जयपुर पहुंची। चार्जशीट में इस PDF को कथित तौर पर 10 से 12 लाख रुपये में बेचे जाने का भी जिक्र है।

जांच में फोरेंसिक साक्ष्यों को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और हैंडराइटिंग जांच के जरिए छापेमारी में बरामद छात्रों की नोटबुक की जांच की गई। CBI के मुताबिक, इन नोट्स में लिखे सवाल 3 मई को आयोजित वास्तविक NEET-UG परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते पाए गए।

जांच एजेंसी ने मामले में डिजिटल पेमेंट के रिकॉर्ड मिलने और एक संबंधित व्यक्ति के पास से पांच लाख रुपये नकद बरामद होने का भी दावा किया है। CBI अब इस कथित नेटवर्क में शामिल लोगों की भूमिका, पैसों के लेन-देन और प्रश्नों को अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाने की पूरी कड़ी को चार्जशीट के जरिए अदालत के सामने लेकर आई है।