BREAKING NEWS

किराए के फ्लैट से ₹2.40 करोड़ कैश, सोना और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

BJP की प्रचंड जीत सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त 'गंभीर अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत',19 अगस्त को अगली सुनवाई

बाढ़ ने मचाई भारी तबाही,85 की मौत के बाद राहत-बचाव अभियान जारी,उफनती नदियों ने उजाड़े सैकड़ों गांव

ईरान में भारत के नए राजदूत बने 2002 बैच के वरिष्ठ IFS अधिकारी,विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया

बुमराह की जगह आकिब नबी पर BCCI ने खेला बड़ा दांव,श्रीलंका टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर

यौन शोषण केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

गलत भारत का नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोर्गोहेन,ग्लासगो के रेस्टोरेंट ने मांगी माफी

करने वाली नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने FIR में आगे कार्रवाई से किया इनकार

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर जलकर खाक हुआ कोच, सभी यात्री सुरक्षित

काशी में मंगला आरती, उज्जैन में अभिषेक, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

6 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

ITC समेत दिग्गज कंपनियों के मुनाफे में भारी गिरावट, बिक्री भी पड़ी सुस्त

दिल्ली पहुंचते ही खुली जुम्मन अंसारी की असली पहचान

पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ और रणधीर बेनीवाल BSP से निष्कासित

CBI ने अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ दर्ज की FIR

CJP प्रदर्शन में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की थी तैयारी, जैश मॉड्यूल से जुड़े दो गिरफ्तार

केरल-कर्नाटक में 11 की मौत, 8 लापता; किश्तवाड़ में बादल फटा, बद्रीनाथ हाईवे धंसा

ट्यूबवेल की खुली टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

PM मोदी ने लॉन्च किया 100 हफ्तों का राष्ट्रीय संकल्प अभियान

होम / खेल / IPL 2026 में सख्ती: खिलाड़ियों को हनी-ट्रैप से बचाने के लिए BCCI के नए नियम,होटल में होगी अचानक तलाशी
IPL 2026 में सख्ती: खिलाड़ियों को हनी-ट्रैप से बचाने के लिए BCCI के नए नियम,होटल में होगी अचानक तलाशी
अनजान लड़कियों और बाहरी लोगों से दूरी बनाने की हिदायत, ड्रेसिंग रूम और होटल सुरक्षा पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 के बीच BCCI ने सभी टीमों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को हनी-ट्रैप, सुरक्षा उल्लंघन और जानकारी लीक होने के खतरे को लेकर चेतावनी दी गई है। होटल में अचानक तलाशी भी होगी।

IPL 2026 में सख्ती: खिलाड़ियों को हनी-ट्रैप से बचाने के लिए BCCI के नए नियम,होटल में होगी अचानक तलाशी

Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)

आईपीएल 2026 सीजन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए सख्त सुरक्षा गाइडलाइन जारी कर दी है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम अधिकारियों को हनी-ट्रैप, जानकारी लीक होने और सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में कुछ खिलाड़ियों और उनके करीबी लोगों से जुड़े मामलों के सामने आने के बाद BCCI ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसी के तहत सभी टीमों को 8 पेज का विस्तृत दिशा-निर्देश भेजा गया है।
हनी-ट्रैप और जानकारी लीक होने का खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि अनजान लोगों के संपर्क के जरिए खिलाड़ियों या टीम से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहर जा सकती है। बोर्ड ने इसे टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है। गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को टीम होटल, ड्रेसिंग रूम या खिलाड़ियों के निजी क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सख्त नियम

BCCI सचिव देवजित सैकिया की ओर से जारी निर्देशों में कई अहम नियम शामिल किए गए हैं:किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के कमरे में कोई बाहरी व्यक्ति बिना टीम मैनेजर की लिखित अनुमति के नहीं जा सकेगा। खिलाड़ियों से मिलने आने वाले दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य मेहमानों को केवल होटल लॉबी या रिसेप्शन एरिया में मिलने की अनुमति होगी।

हर समय पहनना होगा एक्रेडिटेशन कार्ड

खिलाड़ियों, स्टाफ और टीम मालिकों को होटल और स्टेडियम में हर समय अपना एक्रेडिटेशन कार्ड पहनकर रखना अनिवार्य होगा।टीम मालिक और फ्रेंचाइजी अधिकारी मैच के दौरान खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ से ड्रेसिंग रूम या डगआउट में बातचीत नहीं कर सकेंगे।

होटल में होगी अचानक तलाशी

BCCI ने IPL ऑपरेशन टीम के साथ मिलकर एक विशेष टास्क फोर्स भी बनाई है। यह टीम किसी भी समय होटल की जांच कर सकती है।अगर जांच के दौरान कोई अनधिकृत व्यक्ति होटल या खिलाड़ियों के आसपास पाया गया, तो संबंधित खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ या टीम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खिलाड़ियों को सतर्क रहने की सलाह

BCCI ने फ्रेंचाइजियों को साफ तौर पर चेतावनी दी है कि हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट के दौरान “टारगेटेड कॉम्प्रोमाइज” और “हनी-ट्रैपिंग” जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में कानूनी विवाद और यौन उत्पीड़न से जुड़े आरोपों का खतरा भी हो सकता है।इसी वजह से बोर्ड ने सभी टीमों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा है।

IPL में अनुशासन पर BCCI का फोकस

BCCI का मानना है कि IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि एक बड़ा ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा, टीम रणनीति की गोपनीयता और टूर्नामेंट की साख बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इस सीजन में सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन को पहले से ज्यादा मजबूत करने का फैसला लिया है।