उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक चपरासी द्वारा किए गए 8.15 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है। आरोपी ने फर्जी तरीके से रिश्तेदारों और पत्नियों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया और सभी को अलग-अलग रखा। पुलिस ने कई गिरफ्तारियाँ की हैं और करोड़ों रुपये फ्रीज कर दिए हैं।
Updated at : 02 Jul 2026, 05:30 pm (IST)
Source : Rashtriya Samachar
पीलीभीत में बड़ा घोटाला सामने आया
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस मामले का मुख्य आरोपी DIOS कार्यालय में कार्यरत चपरासी इल्हाम-उर्र-रहमान शम्सी बताया जा रहा है।
कैसे हुआ 8.15 करोड़ का खेल?
जांच में सामने आया कि आरोपी ने कूटनीतिक तरीके से सिस्टम का दुरुपयोग किया और सैलरी टोकन जनरेशन जैसी प्रक्रिया को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद उसने अपनी तीन पत्नियों सास, साली और अन्य रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से “टीचर” और “बाबू” के रूप में दर्ज कर दिया। इन खातों में पिछले 8 वर्षों में करीब ₹8.15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
तीन पत्नियाँ, लेकिन एक-दूसरे से अनजान
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी की तीनों पत्नियाँ एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान थीं। हर पत्नी को अलग शहर में रखा गया था ।किसी को भी दूसरी शादियों की जानकारी नहीं थी । आरोपी ने सभी को लग्जरी लाइफ देने के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया यह घोटाला फरवरी 2026 में तब सामने आया जब बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने जिला प्रशासन को संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी दी।इसके बाद जांच में 53 संदिग्ध बैंक खाते मिले करीब ₹5.50 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए ,कई अहम गिरफ्तारियाँ हुईं।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुएआरोपी की कई रिश्तेदार महिलाओं को गिरफ्तार किया तीनों पत्नियों में से एक पहले ही जेल भेजी जा चुकी है, पूरे नेटवर्क की जांच जारी है । पीलीभीत का यह मामला सिर्फ एक घोटाला नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी खामी को उजागर करता है।एक चपरासी द्वारा 8 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी और निजी जीवन में इतना बड़ा छुपा हुआ राज दोनों ने मिलकर इस केस को बेहद चौंकाने वाला बना दिया है।
Published at : 02 May 2026, 01:17 pm (IST)
Tags : Breaking News / NEWS UPDATE / VIRAL / #india news / #nationalnews / #news today / #PilibhitScam #UPNews #BreakingNews #FraudCase #ViralNews #Corruption #HindiNews #CrimeNews #TrendingIndia #ScamAlert