BREAKING NEWS

में विजय सरकार को SC से राहत, मद्रास हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक

आंध्र प्रदेश के बाद मुंबई में भी नया मामला,जानें बचाव के जरूरी उपाय

में ट्रंप-मैक्रों समेत 13 नेताओं के नाम, 'अचानक मौत' की चेतावनी से बढ़ा तनाव

पंचायत ने लगाया ₹1 लाख जुर्माना,उसी रकम से चिकन-दारू पार्टी करने का आरोप

के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, रेस्टरूम में मिले कई शव,आधी रात को लगी आग से मची अफरा-तफरी

जवाबी हमले में ईरान ने बहरीन, कतर और UAE को बनाया निशाना

11 भारतीयों में 10 सुरक्षित, एक की तलाश अब भी जारी

परिवहन मंत्री ने मास्क लगाकर बसों में किया सफर, लापरवाही पर ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड

CM योगी गोरखपुर से करेंगे शुभारंभ,'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत

के अनंतनाग में 60 मिनट में दो बार बादल फटा, पहलगाम में बाढ़ से भारी तबाही,मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

तीसरे अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान किया।

32 भारतीय पर्यटक समेत 36 लोग सवार थे, 15 की मौत की आशंका

में 7 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी, निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मिला शव

को मिला नया युद्धपोत INS महेंद्रगिरि, ईस्टर्न फ्लीट में हुआ शामिल,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में किया कमीशन

किसानों के सब्सिडी वाले खाद का फैक्ट्रियों में अवैध इस्तेमाल

में प्रसूताओं की मौत से हड़कंप, 6 दिन में 5 महिलाओं की गई जान,सिजेरियन डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

'थाली भेंट' विवाद पहुंचा हाईकोर्ट,निलंबित कर्मचारी ने दी कार्रवाई को चुनौती

बोले- "1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड" अगर मेरी हत्या की कोशिश हुई

40 दिन में आया फैसला, आरोपी को दी फांसी की सजा, 6 दिन में चार्जशीट दाखिल की थी

18 अहम समझौतों से रणनीतिक साझेदारी मजबूत

होम / धर्म-समाज / केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद : बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद : बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान
शुक्रवार को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी

कपाट बंद होने बाद बाबा केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर में होगा। शुक्रवार को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंच जाएगी।

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद : बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

केदारनाथ (उत्तराखंड), 23 अक्टूबर। श्री केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार प्रातः 8:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद हो गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रातः चार बजे विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी विजय थपलियाल और तीर्थ पुरोहितगण के अलावा श्रद्धालुगण मौजूद रहे। कपाट बंद होने बाद बाबा केदारनाथ की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया है। डोली का प्रथम पड़ाव रामपुर में होगा। शुक्रवार को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। 25 अक्टूबर को डोली अपने गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंच जाएगी।

पाैराणिक रीति-रिवाजाें और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 08:30 बजे सेना के बैंड की भक्ति धुन और जयकाराें के बीच भगवान आशुताेष के द्वादश ज्याेर्तिलिंगाें में एक केदारनाथ धाम से बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डाेली ने शीतकाल के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

इस माैके पर 10 हजार से अधिक शिवभक्ताें ने अपने आराध्य के दर्शन किए। डाेली रात्रि प्रवास के लिए अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। बाबा केदार की डाेली शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए 25 अक्तूबर काे पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हाे जाएगी। इसके बाद अगले छह माह तक शिवभक्त अपने आराध्य की पूजा-अर्चना और दर्शन यहीं पर कर सकेंगे।

गुरुवार काे केदारनाथ धाम में सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने भगवान केदारनाथ की समाधि पूजा-अर्चना करते हुए अन्य परंपराओं का निर्वहन किया। इस माैके पर बाबा केदार के स्वयंभू लिंग का पुष्प-अक्षत और भस्म से श्रृंगार कर समाधि रूप दिया गया। साथ ही भाेग लगाया गया। मुख्य पुजारी ने अन्य परंपराओं काे निभाते हुए बाबा केदार की पूजा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन‌ के अनुरूप भव्य केदार पुरी का निर्माण हुआ और चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि धामों के कपाट बंद के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा।

बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम में कपाट बंद हाेने तक 17,68795 तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। शीतकालीन यात्रा के लिए भी यात्रियाें काे प्रोत्साहित किया जायेगा और शीतकाल में केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद हाेने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी देव डोली अपने धाम से प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंच गई है। शुक्रवार काे डाेली रामपुर से रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी और शनिवार 25 अक्टूबर को भगवान केदारनाथ जी की पंच मुखी डोली गुप्तकाशी से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हाे जाएगी।

Kedarnath Kapat2

Published at : 23 Oct 2025, 05:05 am (IST)

Tags : Kedarnath Badrinath