BREAKING NEWS

हूतियों का सऊदी अरामको की ऑयल फैसिलिटी पर ड्रोन हमले का दावा; प्लांट में लगी आग

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने फेंकी बोतलें-जूते,TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं

लैंडिंग के दौरान ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट सुरक्षित, 3 महीने में दूसरा प्रशिक्षण विमान हादसा

'डॉल्फिन' से चीन में बड़ा अलर्ट, शंघाई में 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द,4 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

‘बॉस’ बनकर 1.98 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर की फोटो लगाकर कर्मचारी को लगाया चूना

बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी; दो पुलिसकर्मी भी घायल

एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, दोनों ड्यूटी से हटाए गए, DGCA कर रहा मामले की जांच

सेहत पर अटकलों के बीच सामने आया वीडियो, स्वस्थ नजर आए ईरान के सर्वोच्च नेता

NEET विवाद और Gen Z को लेकर बोले- कुछ लोगों ने युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की

दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम,गाय का दूध ₹62 और भैंस का दूध ₹78 प्रति लीटर मिलेगा

फिर कांपी धरती, सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप, लगातार झटकों से लोगों में दहशत,प्रशासन अलर्ट

के बाद बढ़ी सियासी हलचल, महिला आरक्षण-परिसीमन पर SAD का समर्थन; गठबंधन की चर्चा तेज

पहले BJP ने तेज की संगठनात्मक तैयारी, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच के आदेश, फडणवीस ने 5 साल का रिकॉर्ड खंगालने को कहा

पहले भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन दोनों टेस्ट से बाहर

जुड़े मामलों पर बड़ा एक्शन, उत्तर से दक्षिण कश्मीर तक CIK की कई ठिकानों पर छापेमारी

की साजिश रचने का आरोप, कथित प्रेमी से एक्सीडेंट में मारने की चैट का दावा

ईंधन मालगाड़ी, USBRL से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई का रास्ता हुआ आसान

की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अमेरिकी सीनेट ने 100% टैरिफ वाला बिल किया पास

संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने का आरोप; पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच

होम / धर्म-समाज / राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की भर्ती में बड़ा अपडेट, 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की भर्ती में बड़ा अपडेट, 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
11-12 अगस्त को अयोध्या में होगा अंतिम इंटरव्यू, 2 सितंबर की ट्रस्ट बैठक में CEO के नाम पर लग सकती है मुहर

यह प्रक्रिया मंदिर के चढ़ावे की राशि की गणना के दौरान सामने आई कथित चोरी की घटना के बाद और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राम मंदिर ट्रस्ट केCEO पद की भर्ती में बड़ा अपडेट, 5300 आवेदनों में 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

By : Admin User | Updated at : 09 Aug 2026, 04:55 pm (IST)

अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद की नियुक्ति प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। CEO पद के लिए ट्रस्ट की ओर से आवेदन मांगे जाने के बाद महज पांच दिनों में 5,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। अब इन आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 18 उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को CEO पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी और 18 जुलाई आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया। प्राथमिक जांच के बाद 5,300 से अधिक आवेदनों में से 54 उम्मीदवारों को आगे के चरण के लिए चुना गया।

इसके बाद 54 आवेदनों की दूसरी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 18 उम्मीदवारों को अंतिम इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब अयोध्या बुलाया गया है, जहां तीन सदस्यीय चयन समिति उनका साक्षात्कार करेगी।

11-12 अगस्त को होगा इंटरव्यू

बताया गया है कि 18 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का अंतिम साक्षात्कार 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में आयोजित किया जाएगा। चयन समिति सभी उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगी। इंटरव्यू के बाद योग्य उम्मीदवारों के नाम का पैनल तैयार किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, अंतिम चरण के बाद तीन नामों का पैनल तैयार किया जा सकता है। इसके बाद ट्रस्ट की बैठक में CEO पद के लिए अंतिम उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जाएगा। 2 सितंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में इस नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।

राम मंदिर में व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह प्रक्रिया मंदिर के चढ़ावे की राशि की गणना के दौरान सामने आई कथित चोरी की घटना के बाद और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इससे पहले 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक में तीन सदस्यीय CEO चयन समिति का गठन किया गया था। अब इसी समिति की निगरानी में इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।