BREAKING NEWS

हूतियों का सऊदी अरामको की ऑयल फैसिलिटी पर ड्रोन हमले का दावा; प्लांट में लगी आग

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने फेंकी बोतलें-जूते,TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं

लैंडिंग के दौरान ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट सुरक्षित, 3 महीने में दूसरा प्रशिक्षण विमान हादसा

'डॉल्फिन' से चीन में बड़ा अलर्ट, शंघाई में 1300 से ज्यादा उड़ानें रद्द,4 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

‘बॉस’ बनकर 1.98 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर की फोटो लगाकर कर्मचारी को लगाया चूना

बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी; दो पुलिसकर्मी भी घायल

एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, दोनों ड्यूटी से हटाए गए, DGCA कर रहा मामले की जांच

सेहत पर अटकलों के बीच सामने आया वीडियो, स्वस्थ नजर आए ईरान के सर्वोच्च नेता

NEET विवाद और Gen Z को लेकर बोले- कुछ लोगों ने युवाओं को गुमराह करने की कोशिश की

दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम,गाय का दूध ₹62 और भैंस का दूध ₹78 प्रति लीटर मिलेगा

फिर कांपी धरती, सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप, लगातार झटकों से लोगों में दहशत,प्रशासन अलर्ट

के बाद बढ़ी सियासी हलचल, महिला आरक्षण-परिसीमन पर SAD का समर्थन; गठबंधन की चर्चा तेज

पहले BJP ने तेज की संगठनात्मक तैयारी, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच के आदेश, फडणवीस ने 5 साल का रिकॉर्ड खंगालने को कहा

पहले भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन दोनों टेस्ट से बाहर

जुड़े मामलों पर बड़ा एक्शन, उत्तर से दक्षिण कश्मीर तक CIK की कई ठिकानों पर छापेमारी

की साजिश रचने का आरोप, कथित प्रेमी से एक्सीडेंट में मारने की चैट का दावा

ईंधन मालगाड़ी, USBRL से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई का रास्ता हुआ आसान

की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अमेरिकी सीनेट ने 100% टैरिफ वाला बिल किया पास

संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने का आरोप; पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच

होम / क्राइम-कानून / बंगाल में डॉक्टर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : ड्रोन से जारी तलाशी अभियान, 3 संदिग्ध से पूछताछ कर रही पुलिस
बंगाल में डॉक्टर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : ड्रोन से जारी तलाशी अभियान, 3 संदिग्ध से पूछताछ कर रही पुलिस
पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के शोभापुर इलाके स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले छात्रा के सहपाठी को हिरासत में लिया। देर रात दो अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया। हालांकि अब तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ और लोगों की पहचान की जा चुकी है।

बंगाल में डॉक्टर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : ड्रोन से जारी तलाशी अभियान, 3 संदिग्ध से पूछताछ कर रही पुलिस

@RashtriyaSamacharBharat

Updated at : 02 Jul 2026, 05:28 pm (IST)

कोलकाता, 12 अक्टूबर। पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल थाने में इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में ड्रोन कैमरों की मदद से तलाशी शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम द्वारा नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं।

पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के शोभापुर इलाके स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार रात वह अपने एक सहपाठी के साथ कॉलेज परिसर के बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने पहले उसे छेड़ा, फिर जबरन पास के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले छात्रा के सहपाठी को हिरासत में लिया। देर रात दो अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा गया। हालांकि अब तक किसी की औपचारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ और लोगों की पहचान की जा चुकी है।

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने शनिवार को एक बयान जारी किया। कॉलेज के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में छात्रा को रात में करीब डेढ़ घंटे तक कॉलेज कैंपस के बाहर जाते हुए देखा गया। वह पहले अपने सहपाठी के साथ बाहर निकली, फिर कुछ समय बाद अकेली लौटी और थोड़ी देर बाद दोबारा बाहर गई। करीब 40 मिनट बाद वह फिर अपने सहपाठी के साथ कैंपस लौटी और हॉस्टल चली गई। हॉस्टल में साथियों को घटना की जानकारी देने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फुटेज के अनुसार, वह रात 7:58 बजे कॉलेज से बाहर निकली थी और 9:31 बजे वापस हॉस्टल लौटी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की दखल

घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने पीड़िता से मुलाकात की। आयोग की अध्यक्ष विजय राहाटकर ने पश्चिम बंगाल पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसी बीच, “पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट” ने भी पारदर्शी जांच की मांग की है। यह वही संगठन है जिसने पिछले वर्ष आरजी कर मेडिकल कॉलेज प्रकरण में आंदोलन का नेतृत्व किया था।

राज्य पुलिस ने शनिवार रात बयान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाती है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने घटना के विरोध में सड़कों पर उतरकर राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाने का घेराव किया, जिसका नेतृत्व स्थानीय विधायक लक्ष्मण घोड़ुई ने किया।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है। पीड़िता ओडिशा की है और उसने राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा जताया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जताया आक्रोश

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहनचरण माझी ने भी घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ सख्त और उदाहरणीय कार्रवाई करने की अपील की है।

फिलहाल, पुलिस टीम ड्रोन कैमरे की मदद से आसपास के घने इलाकों में छानबीन कर रही है। जांच अधिकारी पीड़िता के बयान, सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

Published at : 12 Oct 2025, 05:37 am (IST)

Tags : west Bengal Doctor Rape Case